शिक्षा

JEECUP 2024: जीकप काउंसलिंग के 7वें राउंड के लिए आज से शुरू होंगे आवेदन, नोट कर लें जरूरी जानकारी 

JEECUP 2024 Counselling Date: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश आज से जीकप राउंड-7 के लिए आवेदन प्रकिया शुरू करेगा।
less than 1 minute read
JEECUP 2024 Counselling

JEECUP 2024 Counselling Date: संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद, उत्तर प्रदेश (JEECUP) आज से जीकप राउंड-7 के लिए आवेदन प्रकिया शुरू करेगा। राउंड-7 काउंसलिंग में भाग लेने के इच्छुक उम्मीदवार जीकप की आधिकारिक वेबसाइट jeecup.admissions.nic.in पर जाकर आवेदन करें। आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 अक्टूबर है।

इन दो चीजों की मदद से करें रजिस्ट्रेशन (JEECUP 2024 Counselling)

जीकप काउंसलिंग (JEECUP 2024 Counselling) पोर्टल पर लॉगिन करने के लिए आपको यूजरनेम और पासवर्ड की जरूरत होगी। ऐसे उम्मीदवार जिन्हें पिछले राउंड में सीट आवंटित नहीं की गई, वे 7वें राउंड की काउंसलिंग में भाग ले सकते हैं।

नोट कर लें जरूरी डॉक्यूमेंट्स 

  • रिजल्ट की कॉपी
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि आवश्यकता हो तो) 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • स्वास्थ्य प्रमाण पत्र

आवेदन शुल्क कर दें जमा

जीकप 7वें राउंड के लिए जिन्हें सीट आवंटित की जाएगी, उन्हें 3,000 रुपये की सीट स्वीकृति फीस और 250 रुपये की काउंसलिंग फीस देनी होगी। सभी उम्मीदवार को सहायता केंद्र पर अपने डॉक्यूमेंट्स जमा कराने होंगे। वहीं ट्यूशन फीस का भुगतान जीकप 2024 काउंसलिंग के आधार पर होगा।

क्या है ये जीकप काउंसलिंग (JEECUP Counselling) 

जीकप काउंसलिंग, यूपी पॉलिटेक्निक कोर्स में दाखिला पाने के लिए होती है। इस काउंसलिंग के जरिए योग्य छात्रों को यूपी के सरकारी व प्राइवेट पॉलिटेक्निक कॉलेज में प्रवेश मिलता है। जीकप काउंसलिंग में, उम्मीदवारों को उन कॉलेजों और पाठ्यक्रमों का चयन करना होता है जिनमें एडमिशन लेना है। 

Updated on:
04 Oct 2024 09:23 am
Published on:
04 Oct 2024 09:23 am
Also Read
View All
नेशनल स्पेस डे पर इंटरस्कूल प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले: 16 स्कूलों के करीब 550 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, पांच श्रेणियों में 18 प्रतिभाओं का सम्मान

Career Options: बोलने के मिलेंगे लाखों रुपये, जानिए कम्युनिकेशन स्किल्स से जुड़े ये बेहतरीन करियर ऑप्शन

रेडलाइट एरिया में शुरू की थी ‘पुलिस पाठशाला’, जानिए कौन हैं ‘मास्टर जी’ के नाम से मशहूर IPS ऑफिसर अवधेश दीक्षित

Alwar News: जयपुर संभाग के 12 शिक्षकों से वन-टू-वन संवाद, पीएमश्री स्कूल और छात्रावासों का भी निरीक्षण

World Youngest CA: 16 साल के लक्ष्मणन मेय्यप्पन बने दुनिया के सबसे युवा CA, गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ नाम