शिक्षा

Kendriya Vidyalaya In India: सबसे अधिक किस राज्य में है केंद्रीय विद्यालय? देखें कहीं आपका राज्य तो नहीं…

Kendriya Vidyalaya In India: अगर आप भी अपने बच्चों का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय में कराना चाहते हैं तो जान लें देश में कितने KVs हैं। किस राज्य में कितने केवीएस हैं-
2 min read
• •
Mar 20, 2025
Kendriya Vidyalaya In India

Kendriya Vidyalaya In India: केंद्रीय विद्यालय में दाखिले के लिए हर साल होड़ मची रहती है। सभी अभिभावक चाहते हैं कि उनके बच्चे का दाखिला केंद्रीय विद्यालय में हो जाए। इसका एक कारण ये भी है कि केवी में प्राइवेट स्कूलों के मुकाबले कम फीस में क्वालिटी एजुकेशन मिलती है। लेकिन क्या आपको पता है कि देश में कुल कितने केंद्रीय विद्यालय हैं और सबसे ज्यादा केंद्रीय विद्यालय किस राज्य में है? आइए, जानते हैं-

भारत में कितने केंद्रीय विद्यालय हैं 

भारत में कुल 1256 केंद्रीय विद्यालय के स्कूल हैं। इन स्कूलों में करीब 1353129 छात्र पढ़ाई करते हैं और कुल 56810 कर्मचारी काम करते हैं। केंद्रीय विद्यालय स्कूल केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) की ओर से संचालित किया जाता है। ऐसे तो केंद्रीय विद्यालय में सभी तरह के छात्र पढ़ाई करते हैं। लेकिन यहां विशेष रूप से सरकारी कर्मचारी के बच्चे, रक्षा सेवाओं और आम जनता के बच्चों को अच्छी शिक्षा दी जाती है। 

इस राज्य में है सबसे अधिक केंद्रीय विद्यालय 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 2021 के आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक केंद्रीय विद्यालय उत्तर प्रदेश में हैं। उत्तर प्रदेश में कुल 116 केंद्रीय विद्यालय के स्कूल हैं। इसके बाद मध्य प्रदेश में 112 केंद्रीय विद्यालय हैं। राजस्थान में 71, महाराष्ट्र में 61 और पश्चिम बंगाल में 59 केंद्रीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। बिहार में 49, दिल्ली में 47 और तमिलनाडु में 42 केंद्रीय विद्यालय हैं। ओडिशा में 65, कर्नाटक में 52, और तेलंगाना में 35 केंद्रीय विद्यालय हैं। वहीं हिमाचल प्रदेश में 42, पंजाब में 49, हरियाणा में 35, और उत्तराखंड में 45 केंद्रीय विद्यालय हैं।

क्या विदेशों में भी है केंद्रीय विद्यालय? 

केंद्रीय विद्यालय के स्कूल भारत ही नहीं बल्कि भारत के बाहर भी हैं। विदेशों में भी केंद्रीय विद्यालय के स्कूल हैं। भारत के अलावा तीन देशों में केंद्रीय विद्यालय के स्कूल हैं। जानकारी के मुताबिक, एक केंद्रीय विद्यालय नेपाल की राजधानी काठमांडू में है। दूसरी ईरान के तेहरान और तीसरी रूस की राजधानी मॉस्को में है। 

Updated on:
20 Mar 2025 02:37 pm
Published on:
20 Mar 2025 02:37 pm