भोजपुरी सिनेमा के दो स्टार खेसारी लाल यादव और रितेश पांडेय चुनावी मैदान में हैं। रितेश पांडेय जनसुराज से और खेसारी लाल यादव राजद पार्टी से चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इन दोनों में से कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा है?
बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है। भोजपुरी सिनेमा के दो लोकप्रिय सितारे, खेसारी लाल यादव और रितेश पांडे राजनीति के मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। दोनों की फैन फॉलोइंग बिहार और उत्तर प्रदेश में जबरदस्त है, और अब देखना यह होगा कि पर्दे के स्टार राजनीति में कैसा प्रदर्शन करते हैं। लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि इन दोनों में से कौन ज्यादा पढ़ा-लिखा है? आइये जानते हैं।
भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का जन्म बिहार के छपरा जिले में हुआ था। बेहद साधारण परिवार से आने वाले खेसारी ने आर्थिक तंगी के बावजूद अपनी पढ़ाई जारी रखी। उन्होंने छपरा के एक सरकारी स्कूल से मैट्रिक तक की पढ़ाई की। पढ़ाई के साथ ही उन्होंने लोकगीत गाना शुरू किया और धीरे-धीरे भोजपुरी संगीत जगत में अपनी अलग पहचान बना ली। बाद में उन्होंने फिल्मों में कदम रखा और "साजन चले ससुराल", "नागदेव" और "संघर्ष" जैसी फिल्मों से नाम कमाया।
रितेश पांडे का जन्म भी बिहार में ही हुआ है। वे संगीत में शुरू से ही रुचि रखते थे, लेकिन उन्होंने अपनी शिक्षा पर भी ध्यान दिया। रितेश ने 12वीं तक की पढ़ाई की है।
इसके बाद संगीत को अपना करियर बनाया। उनकी लोकप्रियता गीत "पियवा से पहले हमार रहलू" से बढ़ी, जिसने उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में एक मजबूत पहचान दिलाई।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के चुनावी हलफनामे के अनुसार खेसारी लाल यादव ने मैट्रिक तक पढ़ाई की है। वहीं रितेश पांडेय की बात करें तो उन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की है। इन दोनों के बीच तुलना करें तो एक डिग्री ज्यादा रितेश पांडेय के पास हैं। भोजपुरी संगीत में दोनों ही सिंगर को स्टार माना जाता है।