शिक्षा

Least Literate State: बिहार नहीं ये राज्य है सबसे कम पढ़ा-लिखा प्रदेश

भारत को ज्ञान और शिक्षा की भूमि माना जाता है, लेकिन जब राज्यों की साक्षरता दर पर नजर डाली जाती है, तो तस्वीर थोड़ी अलग दिखाई देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे कम पढ़ा-लिखा राज्य कौन सा है?

2 min read
Sep 20, 2025
Image Source-Freepik

Lowest Literacy Rate In India: भारत में कुल 28 राज्य और 8 केंद्र शाशित प्रदेश हैं। सभी राज्यों और केंद्र शाशित प्रदेशों की अपनी संस्कृति और अपना कल्चर है। सभी राज्यों की साक्षरता दर भी अलग-अलग है। भारत को ज्ञान और शिक्षा की भूमि माना जाता है, लेकिन जब राज्यों की साक्षरता दर पर नजर डाली जाती है, तो तस्वीर थोड़ी अलग दिखाई देती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि भारत का सबसे कम पढ़ा-लिखा राज्य कौन सा है। अगर आप बिहार इसका जवाब सोच रहे हैं तो आप गलत है।

Least Literate State: साक्षरता दर के आंकड़े

आमतौर पर बिहार को सबसे कम पढ़े-लिखे प्रदेश के रूप में देखा जाता है, लेकिन ताजा आंकड़े बताते हैं कि आंध्र प्रदेश देश का सबसे कम साक्षर राज्य है। MoSPI PLFS 2023–24 के आंकड़ों के मुताबिक आंध्र प्रदेश की औसत साक्षरता दर देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे कम है। यहां करीब 72.6% लोग साक्षर हैं, जबकि राष्ट्रीय औसत लगभग 77% के आसपास है। वहीं, बिहार की साक्षरता दर आंध्र प्रदेश से अधिक है और यह 74.3 % है। इसका मतलब है कि शिक्षा के स्तर में बिहार भले ही पिछड़ा हो, लेकिन आंध्र प्रदेश उससे भी नीचे है।

पुरुष और महिला साक्षरता दर में अंतर

आंध्र प्रदेश में पुरुषों की साक्षरता दर महिलाओं से कहीं अधिक है। यहां पुरुषों की साक्षरता दर लगभग 70% से ज्यादा है, जबकि महिलाओं की साक्षरता दर 60% के आसपास है। दूसरी ओर, बिहार में भी पुरुषों और महिलाओं की साक्षरता दर में अंतर है।

Lowest Literacy Rate In India: देश के सबसे पढ़े-लिखे और कम पढ़े-लिखे राज्य


अगर सबसे अधिक साक्षर राज्यों की बात करें तो मिजोरम केरल और त्रिपुरा शीर्ष पर आते हैं। केरल की साक्षरता दर 96% से अधिक है, जो पूरे देश में सबसे ज्यादा है। वहीं, सबसे नीचे की श्रेणी में आंध्र प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान आते हैं।

Updated on:
20 Sept 2025 05:37 pm
Published on:
20 Sept 2025 05:29 pm
Also Read
View All

अगली खबर