शिक्षा

MP Board Result 2025: MP बोर्ड परीक्षा में क्या रहा पासिंग परसेंटेज, फेल हुए छात्र दोबारा दे सकते हैं एग्जाम

MP Board Result 2025: एमपी बोर्ड की परीक्षा पास करने के लिए पासिंग मार्क्स के साथ पास होना जरूरी है। 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा दोनों के लिए 33 प्रतिशत अंक पासिंग मार्क्स के रूप में निर्धारित किए गए हैं।
2 min read
• •
Updated: 6 May 2025, 1:22 PM IST
MP Board Result 2025

MP Board Result 2025: माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (MPBSE) ने 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। ऐसे छात्र जो इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आधिकारिक वेबसाइट mpbse.mponline.gov.in की मदद से अपना रिजल्ट देख सकते हैं। सिंगरौली की प्रज्ञा जायसवाल ने कक्षा 10 की परीक्षा में 500 अंकों में 500 अंकों के साथ टॉप किया है और सतना की प्रियल द्विवेदी ने कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में पूरे अंकों के साथ (500 में से 500 अंक) टॉप किया है।

क्या है पासिंग मार्क्स

एमपी बोर्ड की परीक्षा पास करने के लिए पासिंग मार्क्स के साथ पास होना जरूरी है। 10वीं कक्षा और 12वीं कक्षा दोनों के लिए 33 प्रतिशत अंक पासिंग मार्क्स के रूप में निर्धारित किए गए हैं। 

क्या रहा 10वीं कक्षा का पासिंग परसेंटेज 


इस साल एमपी बोर्ड 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 27 फरवरी से 19 मार्च तक आयोजित की गई थीं। परीक्षा सिंगल शिफ्ट में सुबह 9 बजकर 12 बजे तक हुई थी। परीक्षा में करीब 9 लाख 53 हजार छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। वहीं पासिंग प्रतिशत 76.22 रहा।

क्या रहा 12वीं कक्षा का पासिंग प्रतिशत 

वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 25 फरवरी से 25 मार्च तक हुई थीं। एमपी बोर्ड कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 706475 छात्र शामिल हुए थे। वहीं पासिंग प्रतिशत 74.48 रहा।


फेल होने वाले छात्र दोबारा दे सकते हैं परीक्षा 

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा के परिणाम की घोषणा खुद एमपी के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने की थी। उन्होंने कहा कि जिन छात्रों ने परीक्षा में अच्छा परफॉर्म नहीं किया है, उन्हें निराश होने के जरूरत नहीं है। एमपी बोर्ड इस साल से पूरक परीक्षा के स्थान पर द्वित्तीय अवसर परीक्षा का आयोजन करेगा। इस परीक्षा में ऐसे छात्र जो एमपी बोर्ड की प्रथम परीक्षा में एक या अधिक विषयों में अनुपस्थित रहे हैं या फिर फेल रहे हैं, शामिल हो सकते हैं। साथ ही इस परीक्षा में वैसे स्टूडेंट्स भी भाग ले सकते हैं जिन्हें अपने मार्क्स सुधारने हों। 

ऐसे देखें रिजल्ट 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in या mpresults.nic.in पर जाएं
  • होमपेज पर संबंधित रिजल्ट वाले लिंक पर क्लिक करें 
  • अब एक नया पेज खुलेगा, यहां मांगी गई सभी जानकारी दर्ज करें 
  • जिस कक्षा का रिजल्ट देखना है, उसकी लिंक पर क्लिक करें 
  • अब आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखने लगेगा 
  • इसका प्रिंटआउट निकाल लें 
Updated on:
6 May 2025, 1:22 PM IST
Published on: