शिक्षा

Nitin Nabin Education: पिता की विरासत से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक… जानें कितने पढ़े-लिखे हैं नितिन नबीन और कितनी है उनकी कुल संपत्ति?

Nitin Nabin Education & Net Worth: बीजेपी के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन कितने पढ़े-लिखे हैं और कितनी संपत्ति के मालिक हैं? जानें उनकी पूरी प्रोफाइल और सियासी सफर।

2 min read
Dec 15, 2025
Nitin Nabin Education (Image X/Nitin Nabin)

Nitin Nabin Education: बिहार की राजनीति में अपनी मजबूत पकड़ रखने वाले नितिन नबीन (Nitin Nabin) को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपना राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष (National Working President) नियुक्त किया है। यह न केवल बिहार बीजेपी के लिए बल्कि खुद नितिन नबीन के लिए अब तक की सबसे बड़ी राजनीतिक उपलब्धि है। महज 45 साल की उम्र में इस शीर्ष पद पर पहुंचकर उन्होंने पार्टी के भीतर अपनी अहमियत साबित कर दी है।

लेकिन इस बड़ी जिम्मेदारी के बाद लोगों के मन में सवाल है कि आखिर नितिन नबीन की शैक्षणिक योग्यता क्या है और वे कितनी संपत्ति के मालिक हैं? आइए जानते हैं।

ये भी पढ़ें

Rahul Bhatia Education: कितने पढ़े-लिखे हैं इंडिगो के मालिक राहुल भाटिया? जिनके पास 68,000 करोड़ की है संपत्ति

कितने पढ़े-लिखे हैं नितिन नबीन? (Nitin Nabin Education)

  • चुनावी हलफनामे के मुताबिक, नितिन नबीन की शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास (इंटरमीडिएट) है।
  • उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली से पूरी की है।
  • वर्ष 1998 में उन्होंने C.S.K.M. Public School, नई दिल्ली से CBSE बोर्ड के तहत अपनी 12वीं की परीक्षा पास की थी।
  • इसके बाद वे छात्र राजनीति और सामाजिक कार्यों में सक्रिय हो गए और कम उम्र में ही अपने पिता की राजनीतिक विरासत को संभाला।

कितनी संपत्ति के मालिक हैं? (Nitin Nabin Net Worth & Assets)

वर्ष 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान दिए गए हलफनामे के अनुसार, नितिन नबीन करोड़पति हैं, लेकिन उनकी संपत्ति अन्य बड़े नेताओं की तुलना में सामान्य है।

  • कुल संपत्ति लगभग 3.1 करोड़ रुपये है।
  • इसमें चल संपत्ति करीब 1.60 करोड़ रुपये है (नकद, बैंक जमा, ज्वेलरी आदि)।
  • अचल संपत्ति करीब 1.47 करोड़ रुपये है (जमीन, मकान आदि)।
  • उन पर करीब 56.7 लाख रुपये का कर्ज (लोन) भी है।
  • संपत्ति में बढ़ोतरी: 2020 में उनकी संपत्ति करीब 1.74 करोड़ रुपये थी जो 2025 में बढ़कर 3 करोड़ के पार हो गई।

पिता की विरासत से राष्ट्रीय फलक तक का सियासी सफर (Who is Nitin Nabin)

नितिन नबीन का जन्म 23 मई 1980 को पटना में हुआ था। वे बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के बेटे हैं। 2006 में पिता के निधन के बाद उन्होंने राजनीति में कदम रखा और पीछे मुड़कर नहीं देखा।

5 बार के विधायक: नबीन ने 2006 में पहली बार पटना पश्चिम सीट से उपचुनाव जीता। इसके बाद वे बांकीपुर सीट से 2010, 2015, 2020 और 2025 में लगातार चुनाव जीतते आ रहे हैं।

दिग्गजों को हराया: 2020 के चुनाव में उन्होंने अभिनेता और नेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा को बड़े अंतर से हराया था। 2025 में उनकी जीत का अंतर 51,000 वोटों से ज्यादा रहा।

मंत्रिमंडल का अनुभव: बिहार सरकार में वे पथ निर्माण मंत्री जैसी अहम जिम्मेदारी संभाल चुके हैं।

अब क्या होगी नई भूमिका? (Nitin Nabin BJP President)

बतौर राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, नितिन नबीन अब पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व और राज्य इकाइयों के बीच एक ब्रिज का काम करेंगे। उनकी जिम्मेदारी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और 2029 की चुनावी रणनीतियों को लागू करने की होगी।

जेपी नड्डा के कार्यकाल पूरा होने के बाद, नितिन नबीन की यह नियुक्ति बताती है कि बीजेपी अब युवा नेतृत्व पर बड़ा दांव खेल रही है।

ये भी पढ़ें

Gurmukh Singh Success Story: 6 बार मिली नाकामी, फिर भी नहीं टूटे हौसले, सिपाही गुरमुख सिंह ऐसे बने आर्मी ऑफिसर

Also Read
View All

अगली खबर