शिक्षा

SC छात्रों के लिए खुशखबरी! बिहार सरकार दे रही है 11वीं के बाद पढ़ने के लिए स्कॉलरशिप, तुरंत अप्लाई करें

Post Matric Scholarship For SC Students: सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने वर्ष 2024-25 के लिए एससी छात्रों हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन मांगे हैं। अधिक जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर-
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Nov 2024, 5:13 PM IST
Post Matric Scholarship For SC Students

Post Matric Scholarship For SC Students: बिहार सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग ने वर्ष 2024-25 के लिए एससी छात्रों हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के लिए आवेदन मांगे हैं। बिहार सरकार ने इस संबंध में नोटिस जारी किया है। हालांकि, इस छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के लिए कुछ पात्रता हैं, जिन्हें पूरा करने वाले कैंडिडेट्स ही योग्य माने जाएंगे।

पात्रता (Eligibility For Post Matric Scholarship For SC Students)

अप्लाई करने वाले कैंडिडेट के माता-पिता/अभिभावक की वार्षिक आय 2.50 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। ऐसी स्थिति में वे छात्र इस छात्रवृत्ति के लिए अयोग्य होंगे। साथ ही छात्रों का मान्यताप्राप्त विद्यालयों/महाविद्यलयों में पढ़ाई करना भी जरूरी है। लाभार्थियों को चयन राज्य सरकारों/संघ राज्य क्षेत्र प्रशासनों द्वारा किया जाएगा। साथ ही सबसे गरीब परिवार से आने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। 

छात्रवृत्ति 

  • पूर्ण अप्रतिदेय शुल्क (ट्यूशन शुल्क सहित) 
  • 2500 रुपये से लेकर 13500 रुपये का अकैडमिक भत्ता
  • दिव्यांग छात्रों (विशेष रूप से सक्षम) के लिए 10 प्रतिशत अतिरिक्त भत्ता 

कैसे करें आवेदन (Post Matric Scholarship For SC Students)

छात्र अपने संबंधित राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल पर आवेदन करें। छात्र के पास वैध मोबाइल नंबर, आधार नंबर (यूआईडी) आधार से जुड़ा बैंक खाता, आय प्रमाण पत्र तथा जाति प्रमाण पत्र होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए socialjustice.gov.in वेबसाइट पर जाएं।

Updated on:
3 Nov 2024, 5:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All