Rajasthan 4th Grade Result: लिखित परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों को अब अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। अगला चरण डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होगा। सभी डाक्यूमेंट्स सही पाए जाने पर मेरिट के अनुसार अंतिम लिस्ट तैयार की जाएगी।
Rajasthan 4th Grade Result: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का परिणाम पहले ही जारी कर दिया गया है। इस परीक्षा में लगभग 21 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। Rajasthan 4th Grade Result आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर देखा जा सकता है। यह भर्ती राजस्थान के सरकारी विभागों में खाली पड़े 53,749 पदों को भरने के लिए आयोजित की गई थी।
लिखित परीक्षा में सफल रहे अभ्यर्थियों को अब अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा। अगला चरण डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन होगा। सभी डाक्यूमेंट्स सही पाए जाने पर मेरिट के अनुसार अंतिम लिस्ट तैयार की जाएगी और संबंधित विभागों को भेजी जाएगी। इस चरण में भाग लेने के लिए जरुरी डाक्यूमेंट्स की लिस्ट नीचे दी गई है।
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 19 सितंबर से 21 सितंबर 2025 के बीच हुआ था। इसमें करीब 24.76 लाख आवेदन आए थे, जिनमें से 21.17 लाख अभ्यर्थियों यानी लगभग 85.9 फीसदी ने परीक्षा दी थी। इस भर्ती के जरिए राज्य में कुल 53,749 पदों पर नियुक्तियां होंगी। इनमें 48,199 पद नॉन-टीएसपी क्षेत्र के लिए और 5,550 पद टीएसपी क्षेत्र के लिए निर्धारित हैं।