शिक्षा

School Holidays: 24,25,26 जनवरी स्कूल रहेंगे बंद, जान लें क्यों रहेगी छुट्टी

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप अभी भी जारी है। कई इलाकों में बीते दिनों बारिश देखने को मिली है, जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी ने ठंड और बढ़ा दी है। ठंडी हवाओं और गिरते तापमान की वजह से स्कूलों का नियमित संचालन चुनौती बना हुआ है।

2 min read
Jan 23, 2026
School Holiday(Image-Patrika)

School Holiday On Republic Day 2026: उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में ठंड अभी भी लोगों की दिनचर्या को प्रभावित कर रही है। बीते करीब 20 दिनों से हालात ऐसे रहे कि कई राज्यों में स्कूलों को बंद करना पड़ा। कहीं पूरी छुट्टी रही, तो कहीं स्कूलों के समय में बदलाव किया गया। सुबह की कड़ाके की ठंड और कोहरे के कारण बच्चों का स्कूल जाना मुश्किल हो गया था। अब हालात कुछ सुधरे हैं और कई राज्यों में स्कूल दोबारा खुल चुके हैं।

School Closed: इन कारणों से रहेगी छुट्टी


लंबी छुट्टी के बाद जब बच्चे फिर से स्कूल जाने लगे हैं, तभी उनके लिए एक बार फिर खबर सामने आई है। दरअसल, अगले तीन दिन बच्चों को लगातार छुट्टी मिलने वाली है। इसकी सबसे बड़ी वजह 26 जनवरी है। सोमवार को पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा और इस मौके पर स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में अवकाश रहता है। इससे पहले रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होती ही है। वहीं, ठंड को देखते हुए कई राज्यों के कुछ जिलों में 24 जनवरी, शनिवार को भी स्कूल बंद रह सकती है। ऐसे में बच्चों को लगातार तीन दिन आराम मिलने वाला है।

School Holidays: गणतंत्र दिवस पर स्कूलों की छुट्टी


26 जनवरी का दिन वैसे भी खास होता है। इस दिन पूरे देश में राष्ट्रीय पर्व के तौर पर गणतंत्र दिवस मनाया जाता है। स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी के साथ-साथ सरकारी और निजी दफ्तर भी बंद रहते हैं। बच्चों के लिए यह मौका न सिर्फ आराम करने का है, बल्कि देश के इतिहास और संविधान को याद करने का भी है।

मौसम की बात करें तो उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप अभी भी जारी है। कई इलाकों में बीते दिनों बारिश देखने को मिली है, जबकि पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी ने ठंड और बढ़ा दी है। ठंडी हवाओं और गिरते तापमान की वजह से स्कूलों का नियमित संचालन चुनौती बना हुआ है। प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है और जरूरत पड़ने पर आगे भी छुट्टियों या समय में बदलाव का फैसला लिया जा सकता है।

Published on:
23 Jan 2026 08:28 pm
Also Read
View All

अगली खबर