शिक्षा

SEBI Grade A Notification: सेबी में ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर के कई पदों पर निकली भर्ती, जान लें जरुरी योग्यता

सेबी ग्रेड ए भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 10 जनवरी 2026 को और मुख्य परीक्षा 21 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि इंटरव्यू की तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
2 min read
Oct 30, 2025
SEBI Grade A Notification
SEBI Grade A Notification(Image-Freepik)

SEBI Recruitment: Securities and Exchange Board of India (SEBI) ने ग्रेड ए असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 110 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। आवेदन प्रक्रिया 30 अक्टूबर 2025 से शुरू हो गई है और इच्छुक उम्मीदवार 28 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल सेबी की आधिकारिक वेबसाइट www.sebi.gov.in पर ही जाकर किये जा सकते हैं।

SEBI Grade A Notification: इन तारीखों पर होगी परीक्षा


सेबी ग्रेड ए भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 10 जनवरी 2026 को और मुख्य परीक्षा 21 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी, जबकि इंटरव्यू की तारीख बाद में घोषित की जाएगी। इस भर्ती से जुड़ी और अधिक जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है।

SEBI Grade A vacancy: ये होनी चाहिए योग्यता


इस भर्ती में विभिन्न विभागों के लिए अलग-अलग पद निर्धारित किए गए हैं। जनरल स्ट्रीम में 56 पद हैं, जिसके लिए उम्मीदवार किसी भी विषय में मास्टर डिग्री या दो वर्ष का पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा, लॉ या इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट डिग्री, या फिर सीए, सीएफए, सीएस या कॉस्ट अकाउंटेंट की योग्यता रखते हों। लीगल स्ट्रीम में 20 पद हैं, जिनके लिए लॉ की डिग्री अनिवार्य है। इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी स्ट्रीम में 22 पद रखे गए हैं, जिनके लिए किसी भी ब्रांच में इंजीनियरिंग में स्नातक डिग्री या किसी विषय में ग्रेजुएशन के साथ कंप्यूटर साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन या इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में दो वर्ष का पोस्ट ग्रेजुएट क्वालिफिकेशन जरुरी है।

रिसर्च स्ट्रीम में 4 पद हैं, जिनके लिए उम्मीदवारों के पास इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन, इकॉनोमेट्रिक्स, क्वांटिटेटिव इकोनॉमिक्स, फाइनेंशियल इकोनॉमिक्स, बिजनेस इकोनॉमिक्स, एग्रीकल्चरल या इंडस्ट्रियल इकोनॉमिक्स या बिजनेस एनालिटिक्स में कम से कम दो वर्ष का डिप्लोमा या संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होना चाहिए। ऑफिशियल लैंग्वेज स्ट्रीम में 3 पद निर्धारित हैं, जिनके लिए हिंदी में मास्टर डिग्री और स्नातक स्तर पर अंग्रेजी विषय के रूप में पढ़ी गई होनी चाहिए। इंजीनियरिंग (इलेक्ट्रिकल) में 2 पद और इंजीनियरिंग (सिविल) में 3 पद हैं। दोनों के लिए संबंधित ब्रांच में मान्यता प्राप्त संस्थान से बीई या बीटेक डिग्री जरुरी है।

SEBI Recruitment: ऐसे होगा उम्मीदवारों का चयन


चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होगी। पहले चरण में ऑनलाइन स्क्रीनिंग परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें दो पेपर होंगे और प्रत्येक पेपर 100 अंकों का होगा। दूसरे चरण में मुख्य ऑनलाइन परीक्षा होगी, जिसमें भी दो पेपर होंगे और प्रत्येक 100 अंकों का रहेगा। अंतिम चरण में इंटरव्यू होगा। पहले चरण की परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग लागू होगा, जिसके तहत प्रत्येक गलत उत्तर के लिए प्रश्न के कुल अंकों का एक-चौथाई भाग काटा जाएगा।

Updated on:
30 Oct 2025 12:43 pm
Published on:
30 Oct 2025 12:15 pm
Also Read
View All
किताबों से आगे सीखने की पाठशाला बना ‘अक्षर वनÓ, रायचूर के सरकारी शिक्षक ने स्कूल परिसर को बनाया ज्ञान का खुला संसार

Gen Z ने बदली नौकरी की तस्वीर, 2 साल में दोगुनी हुई हिस्सेदारी, कंपनियों के सामने नई चुनौती- रिपोर्ट

नेशनल स्पेस डे पर इंटरस्कूल प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले: 16 स्कूलों के करीब 550 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, पांच श्रेणियों में 18 प्रतिभाओं का सम्मान

Career Options: बोलने के मिलेंगे लाखों रुपये, जानिए कम्युनिकेशन स्किल्स से जुड़े ये बेहतरीन करियर ऑप्शन

रेडलाइट एरिया में शुरू की थी ‘पुलिस पाठशाला’, जानिए कौन हैं ‘मास्टर जी’ के नाम से मशहूर IPS ऑफिसर अवधेश दीक्षित