शिक्षा

SPMCIL Recruitment 2024 : पैसा छापने वाली कंपनी में मिलेगी नौकरी, लाखों में मिलेगा वेतन, बस होनी चाहिए ये डिग्री

SPMCIL Recruitment 2024 : इस भर्ती के माध्यम से कुल 23 पदों पर बहाली की जानी है। सैलरी की बात की जाए तो पद के अनुसार...

2 min read

SPMCIL Recruitment 2024 : सरकारी नौकरी के इच्छुक युवाओं के लिए सिक्योरिटी प्रिंटिंग एंड मिंटिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SPMCIL) कई पदों पर भर्ती कर रही है। जिसमें डिप्टी- मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर का पद शामिल है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं और जरूरी योग्यता रखते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट www.spmcil.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तारीख 24 नवंबर तय की गई है।

SPMCIL Recruitment 2024 : ये होनी चाहिए योग्यता


इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बीई/ बीटेक/ एमबीए/ पर्सनल मैनेजमेंट/ मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल, प्रिंटिंग टेक्नोलॉजी आदि में इंजीनियरिंग का डिग्री होना अनिवार्य है। इस भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए इस नोटिफिकेशन को देखा जा सकता है। SPMCIL

SPMCIL Recruitment 2024 : कुल इतने पदों पर होगी भर्ती


इस भर्ती के माध्यम से कुल 23 पदों पर बहाली की जानी है। सैलरी की बात की जाए तो पद के अनुसार 40000 से 160000 रुपया प्रति माह वेतन दिया जाएगा। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट और इंटरव्यू के जरिए किया जाएगा।

SPMCIL Recruitment 2024 : इन पदों पर होगी बहाली


डिप्टी मैनेजर (IT) एप्लिकेशन डेवलेपर, डिप्टी मैनेजर (IT) सायबर सिक्योरिटी, डिप्टी मैनेजर (IT) ओपन सोर्स एप्लिकेशन डेवलपर, असिस्टेंट मैनेजर (F&A), असिस्टेटं मैनेजर (HR), असिस्टेंट मैनेजर (मेटेरियल मैनेजमेंट), असिस्टेंट मैनेजर (IT), असिस्टेंट मैनेजर (लीगल)

Updated on:
30 Oct 2024 12:12 pm
Published on:
29 Oct 2024 10:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर