
Diwali Holidays 2024 : पर्व-त्योहार लोगों के लिए खुशी और हर्ष का मौका होता है। साथ ही स्कूली छात्रों के लिए यह आनंदित होने से ज्यादा स्कूल से छुट्टी मिलने का सुकून होता है। इस बार अक्टूबर के अंत से जो स्कूली छुट्टी शुरू हो रही है वो नवंबर के पहले हफ्ते के बाद जा कर खत्म हो रही है। बिहार जैसे राज्य में छठ पूजा बहुत धूम-धाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इसलिए बिहार में दूसरे हफ्ते में भी स्कूलों की छुट्टी रहने वाली है। वहीं राजस्थानम, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश जैसे राज्य में दिवाली के बाद अन्य त्योहारों के लिए लंबी छुट्टी होने जा रही है।
राजस्थान- अगर बात राजस्थान की करें तो राजस्थान में इस साल दिवाली की छुट्टियां 31 अक्टूबर के साथ 2 और 3 नवंबर को छुट्टी रहेंगी। जिसमें गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे पर्व भी शामिल हैं। हालांकि स्कूलों में 1 नवंबर को भी ऐच्छिक छुट्टियां रहने वाली हैं।
मध्य प्रदेश- मध्य प्रदेश में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की 5 दिनों की छुट्टियां रहने वाली है। एमपी बोर्ड और CBSE के स्कूलों में 30 अक्टूबर से 3 नवंबर तक यानी 5 दिनों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं।
उत्तर प्रदेश- उत्तर प्रदेश की बात करें तो दिवाली के अवसर पर 31 अक्टूबर, दो नवंबर को गोवर्धन पूजा और तीन नवंबर को भाई दूज के चलते स्कूल बंद रहेंगे। कई जिलों में 1 नवंबर को ऐच्छिक छुट्टियां भी रहने वाली हैं।
बिहार- बिहार में 29 अक्टूबर को धनतेरस, 30 अक्टूबर को नरक चौदस, 31 अक्टूबर को दिवाली साथ ही 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा, 2 नवंबर को भाई दूज के कारण स्कूलों की छुट्टी रहने वाली है। साथ ही बिहार में छठ पूजा को लेकर भी 6 नवंबर से लेकर 9 नवंबर तक सभी स्कूल बंद रहेंगे।
छत्तीसगढ़- छत्तीसगढ़ में दिवाली, गोवर्धन पूजा, और भाई दूज को लेकर स्कूलों में लगातार 5 दिन छुट्टी रहने वाली है।
Updated on:
29 Oct 2024 12:18 pm
Published on:
28 Oct 2024 06:47 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
