शिक्षा

TOP NIT Colleges In India: देश के टॉप NIT कॉलेज, जहां एडमिशन का सपना देखते हैं टॉपर्स

JEE Main Result 2026 जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थियों को JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। रैंक, कैटेगरी और पसंदीदा ब्रांच के आधार पर सीट अलॉट किया जाएगा।

2 min read
Feb 17, 2026
TOP NIT Colleges In India(Image-Freepik)

JEE Main Result 2026 घोषित होने के बाद अब देशभर के लाखों छात्र काउंसलिंग और पसंदीदा इंजीनियरिंग कॉलेज में प्रवेश की तैयारी में जुट गए हैं। हर साल की तरह इस बार भी टॉप रैंक हासिल करने वाले अभ्यर्थियों की पहली पसंद National Institutes of Technology(NIT) रहे हैं। देश के प्रमुख NIT संस्थान अपनी बेहतर रैंकिंग, प्लेसमेंट रिकॉर्ड और मजबूत शैक्षणिक ढांचे के लिए जाने जाते हैं।

Top NIT College In India: देखें कॉलेजों के नाम

NIT Tiruchirappalli

तमिलनाडु में स्थित यह संस्थान लंबे समय से देश के शीर्ष NIT में गिना जाता है। यहां कंप्यूटर साइंस, इलेक्ट्रिकल और मैकेनिकल इंजीनियरिंग की ब्रांच विशेष रूप से लोकप्रिय हैं। JEE Main में उच्च ऑल इंडिया रैंक वाले छात्रों को यहां एडमिशन मिलता है।

NIT Rourkela
ओडिशा का यह संस्थान रिसर्च और इनोवेशन के लिए प्रसिद्ध है। इंजीनियरिंग के साथ-साथ मैनेजमेंट और साइंस के कोर्स भी यहां चलता है।

NIT Surathkal
कर्नाटक में स्थित यह NIT अपने समुद्र तट के पास स्थित कैंपस और बढ़िया प्लेसमेंट रिकॉर्ड के लिए जाना जाता है। कंप्यूटर साइंस और आईटी ब्रांच की कटऑफ यहां काफी ज्यादा रहती है।

NIT Calicut
केरल का यह प्रमुख तकनीकी संस्थान शैक्षणिक गुणवत्ता और राष्ट्रीय स्तर की रैंकिंग के लिए पहचाना जाता है। यहां देशभर से छात्र एडमिशन लेते हैं।

NIT Warangal
तेलंगाना स्थित यह संस्थान भी टॉप NIT की लिस्ट में शामिल है। यहां कोर इंजीनियरिंग ब्रांच में एडमिशन के लिए बेहतर रैंक जरुरी होती है।

NIT Durgapur
पश्चिम बंगाल का यह संस्थान पूर्वी भारत के प्रमुख तकनीकी संस्थानों में गिना जाता है। यहां प्लेसमेंट के अच्छे अवसर उपलब्ध होते हैं।

NIT Silchar

असम में स्थित यह NIT पूर्वोत्तर क्षेत्र का प्रमुख इंजीनियरिंग संस्थान है। यहां विभिन्न बीटेक और एमटेक कोर्स चलते हैं।

NIT Patna
बिहार की राजधानी में स्थित यह संस्थान तेजी से उभरते हुए NIT में शामिल है। इंफ्रास्ट्रक्चर और अकादमिक सुविधाओं में लगातार बेहतरी हो रही है। यहां का प्लेसमेंट भी अच्छा रहता है।

Top NIT Colleges in India- NIRF Ranking 2025

RankNIT Name
9NIT Tiruchirappalli (Trichy)
13NIT Rourkela
17NIT Surathkal
21NIT Calicut
28NIT Warangal
42MNIT Jaipur
44VNIT Nagpur
49NIT Durgapur
50NIT Silchar
53NIT Patna

JEE Main 2026 के बाद क्या करें?


JEE Main Result 2026 जारी होने के बाद योग्य अभ्यर्थियों को JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना होगा। रैंक, कैटेगरी और पसंदीदा ब्रांच के आधार पर सीट अलॉट किया जाएगा। टॉप NIT में एडमिशन के लिए छात्रों को आमतौर पर बेहतर ऑल इंडिया रैंक हासिल करनी होती है।

Published on:
17 Feb 2026 01:22 pm
Also Read
View All

अगली खबर