27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

REET Mains Result 2026 जल्द होगा जारी, एसएसओ आईडी से ऐसे करें डाउनलोड

Rajasthan REET Mains Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जल्द ही रीट मेन्स लेवल 1 और लेवल 2 का रिजल्ट जारी करने वाला है। जिन उम्मीदवारों ने 17 से 20 जनवरी के बीच परीक्षा दी थी वे, यहां स्टेप-बाय-स्टेप रिजल्ट चेक करने का पूरा तरीका जान सकते हैं।

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Mohsina Bano

May 27, 2026

REET Mains Result 2026 Out

Rajasthan REET Mains Result 2026 (Image- Freepik)

REET Level 1 And REET Level 2 Result 2026:राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) जल्द ही रीट मेन्स 2026 (थर्ड ग्रेड शिक्षक भर्ती) का रिजल्ट जारी करने जा रहा है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में हिस्सा लिया था उनका, इंतजार अब किसी भी वक्त खत्म हो सकता है। एक बार रिजल्ट घोषित होने के बाद सभी कैंडिडेट्स अपना रिजल्ट और स्कोरकार्ड बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपनी एसएसओ आईडी (SSO ID) और पासवर्ड का इस्तेमाल करना होगा।

7759 पदों पर होनी है भर्ती

राजस्थान में लेवल 1 (प्राइमरी) और लेवल 2 (अपर प्राइमरी) शिक्षकों के कुल 7759 पदों को भरने के लिए यह भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। बोर्ड ने इस लिखित परीक्षा का आयोजन प्रदेश भर के अलग-अलग सेंटर्स पर 17 जनवरी से 20 जनवरी, 2026 के बीच कई शिफ्ट में किया था। परीक्षा की आंसर-की फरवरी महीने में ही जारी कर दी गई थी। अब कैंडिडेट्स फाइनल मेरिट लिस्ट और रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

विवरणजानकारी
बोर्ड का नाममाध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान / राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड
एग्जाम का नामलेवल 1 (प्राइमरी) और लेवल 2 (अपर प्राइमरी)
रिजल्ट का माध्यमऑनलाइन
रिजल्ट की स्थितिजल्द जारी होगा
एग्जाम की तारीख17 से 20 जनवरी 2026
स्कोरकार्डजल्द उपलब्ध होगा
कुल पदों की संख्या7759
ऑफिशियल वेबसाइटrajeduboard.rajasthan.gov.in
rssb.rajasthan.gov.in

जल्द जारी होगा स्कोरकार्ड और कटऑफ

हालांकि, अभी तक बोर्ड की तरफ से रिजल्ट जारी करने की कोई आधिकारिक तारीख नहीं बताई गई है लेकिन, ताजा रुझानों और मीडिया रिपोर्ट्स के हिसाब से रिजल्ट किसी भी वक्त वेबसाइट पर अपलोड किए जा सकते हैं। रिजल्ट के साथ ही बोर्ड उम्मीदवारों का स्कोरकार्ड और उनका चयन स्टेटस भी जारी करेगा जिससे, यह साफ हो जाएगा कि उम्मीदवार भर्ती के अगले चरण के लिए योग्य हैं या नहीं।

ऐसे चेक करें राजस्थान रीट मेन्स रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट्स नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. कैंडिडेट्स सबसे पहले राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in या recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  2. वेबसाइट के होमपेज पर मौजूद रिजल्ट टैब पर क्लिक करें।
  3. यहां आपको प्राइमरी एंड अपर प्राइमरी स्कूल टीचर 2025 2026 रिजल्ट डाउनलोड लिंक नजर आएगा उस पर क्लिक करें।
  4. अब एक नया पेज खुलेगा जहां आपको अपनी एसएसओ आईडी (SSO ID) और जन्म तिथि दर्ज करके सबमिट बटन दबाना होगा।
  5. आपका रीट मेन्स 2026 का रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।
  6. इसे ध्यान से चेक करें और भविष्य की जरूरत के लिए इसकी पीडीएफ कॉपी (PDF) डाउनलोड करके अपने पास रख लें।