शिक्षा

RRB NTPC Admit Card कब होगा जारी? एक करोड़ से ज्यादा उम्मीदवारों ने किया आवेदन

RRB NTPC Exam: इस भर्ती परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा पूरी करने के लिए 90 मिनट दिए जाएंगे।

2 min read
May 29, 2025
Indian Railway(Photo-Freepik)

RRB NTPC भर्ती के लिए चल रही आवेदन प्रक्रिया अब समाप्त हो चुकी है। इसके बाद जिन भी उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, वे अपने एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे हैं। इसी संबंध में सिटी स्लिप पहले ही जारी कर दिया गया है। अब एडमिट कार्ड भी जारी कर दिए जाएंगे। रेलवे बोर्ड 5 जून से 24 जून 2025 के बीच यह परीक्षा आयोजित करेगा। इसके लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जाएंगे।

RRB NTPC 2025: एडमिट कार्ड और एग्जाम सिटी स्लिप से जुड़ी जानकारी

आधिकारिक सूचना के अनुसार, परीक्षा के एडमिट कार्ड 1 जून 2025 को आरआरबी की क्षेत्रीय वेबसाइटों पर अपलोड किए जाएंगे। उम्मीदवार पहले ही परीक्षा शहर (Exam City) की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड का इस्तेमाल कर वेबसाइट से जानकारी डाउनलोड की जा सकती है।

RRB NTPC Admit Card: ऐसे कर पाएंगे एडमिट कार्ड डाउनलोड

एडमिट कार्ड के लिए सबसे पहले अपने क्षेत्र की आरआरबी वेबसाइट पर जाएं।
"आरआरबी एनटीपीसी 2025 एडमिट कार्ड" लिंक पर क्लिक करें।
उसके बाद आवेदन संख्या और जन्मतिथि जैसी लॉगिन जानकारी भरें।
स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा – उसे डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें।

RRB NTPC Exam 2025: रिक्त पदों का विवरण

इस साल एनटीपीसी भर्ती के तहत कुल 11,558 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। रेलवे को इस भर्ती प्रक्रिया के लिए 1.21 करोड़ से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें से 8,113 पद ग्रेजुएट लेवल के हैं जबकि 3,445 पद अंडर-ग्रेजुएट लेवल के हैं। प्रमुख पदों में स्टेशन मास्टर, कमर्शियल कम टिकट क्लर्क, जूनियर क्लर्क कम टाइपिस्ट और सीनियर क्लर्क शामिल हैं।

RRB: जान लें एग्जाम पैटर्न

इस भर्ती परीक्षा में कुल 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न पूछे जाएंगे, प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा। अभ्यर्थियों को परीक्षा पूरी करने के लिए 90 मिनट दिए जाएंगे। परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी लागू होगा। प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/3 अंक काटे जाएंगे।

RRB NTPC: चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए चयन की बात करें तो चयन का पहला चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT-1) होगा, जिसमें सामान्य ज्ञान, लॉजिकल रीजनिंग और गणित से संबंधित सवाल होंगे। जो उम्मीदवार इस चरण में पास होंगे, उन्हें टाइपिंग स्किल टेस्ट या सीबीटी-2 (एप्टीट्यूड टेस्ट) के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद डाक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा। अंतिम चयन उम्मीदवार के सभी चरणों में प्रदर्शन के आधार पर मेरिट के अनुसार होगा।

Updated on:
29 May 2025 03:56 pm
Published on:
29 May 2025 03:55 pm
Also Read
View All

अगली खबर