एम्प्लॉई कॉर्नर

ओरिएंट क्राफ्ट लिमिटेड कंपनी में कर्मचारियों और प्रबंधन में विवाद

शनिवार को देरी से आने की बात कहकर कंपनी प्रबंधन के अफसर ने एक कर्मचारी को पीट दिया।

less than 1 minute read
Oct 02, 2016
Orient Craft Ltd
दिल्ली। नोयडा सेक्टर-63 स्थित कपड़ा एक्सपोर्ट करने वाली ओरिएंट क्राफ्ट लिमिटेड कंपनी में कर्मचारियों और प्रबंधन में विवाद हो गया। यह विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। नाराज कर्मचारियों ने कंपनी प्रबंधन से मारपीट की और कंपनी में जमकर तोड़फोड़ कर दी।

कर्मचारियों ने करीब 12 वाहनों को भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही नोएडा के सभी थानों की पुलिस और पीएसी मौके पर पहुंच गई। 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। कंपनी के जीएम अशोक कुमार की शिकायत पर फेस थ्री पुलिस ने 50 श्रमिकों को नामजद करते हुए करीब 200 कर्मचारियों के खिलाफ बलवा, दंगा समेत कई गंभीर धाराओं के तहत रिपोर्ट दर्ज की है।

जानकारी के अनुसार करीब 15 दिन पहले कंपनी से किन्हीं कारणों की वजह से 15 कर्मचारियों को 15 दिन के लिए बाहर निकाल दिया गया था। इसी को लेकर यह विवाद हुआ है। शनिवार को देरी से आने की बात कहकर कंपनी प्रबंधन के अफसर ने एक कर्मचारी को पीट दिया।

वहीं उसे बचाने के लिए गए कर्मचारी से भी प्रबंधन द्वारा मारपीट करने का आरोप है। इस दौरान एक कर्मचारी का सिर फूट गया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।
Published on:
02 Oct 2016 04:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर