
Akanksha Chamola-Pamala Serena In Lock Upp: नेटफ्लिक्स के शो 'लॉकअप' के दूसरे सीजन में आकांक्षा चमोला लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। पहले आकांक्षा ने पति गौरव खन्ना के साथ तलाक लेने की घोषणा की इसके बाद उन्होंने अपना सीक्रेट बताते हुए कहा कि वो बाएसेक्शुएल हैं। अब 'लॉकअप' के हाल ही के एपिसोड में आकांक्षा चमोला ने अपनी को-कंटेस्टेंट पैमेला सेरेना से ऐसी बात कह दी जिसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया है। आखिर आकांक्षा ने ऐसा क्या कहा, जो इस पर अब हर कोई सोशल मीडिया पर बात कर रहा है।
आकांक्षा चमोला हाल ही में ने मजाक मस्ती में पैमेला से कहा कि वो उन्हें डेट पर लेकर चले। दरअसल खाने को लेकर बात चल रही थी। पैमेला इस वक्त आकांक्षा के लिए भी खाना ऑर्डर कर रही हैं तो आकांक्षा ने उनसे कहा कि प्लीज डेट पर लेकर चलो मुझे। मुझे अच्छा सा खाना खिलाओ। इसके बाद आकांक्षा राम कपूर से भी शिकायत करती हैं कि वो पैमेला से ऐसा करने के लिए कहें।
बता दें इससे एक-दो दिन पहले के एपिसोड में आकांक्षा पैमेला को मसाज भी देते हुए नजर आई थीं। उस वीडियो ने भी सोशल मीडिया पर काफी हंगामा मचाया था। बहुत सारे लोगों का ये भी कहना है कि आकांक्षा जबरदस्ती का पैमेला के साथ लव एंगल क्रिएट करने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि कई लोग उनसे समर्थन में भी आए थे और कहा था कि उनकी जो मर्जी होगी वो वैसा ही करेंगी।
शो के हालिया एपिसोड में आकांक्षा चमोला साथी कंटेस्टेंट वरुण यादव से बातचीत करती नजर आईं। इसी दौरान उन्होंने कहा कि तलाक की प्रक्रिया से गुजरने के बाद फिलहाल वो किसी नए रिश्ते या शारीरिक संबंध के बारे में सोच भी नहीं रही हैं। उन्होंने कहा कि उनके जीवन का यह एक अलग दौर है, जिसमें वो खुद को समय देना चाहती हैं।
आकांक्षा का कहना था कि इंसान की भावनाएं और प्राथमिकताएं समय और परिस्थितियों के साथ बदलती रहती हैं। फिलहाल उनकी मानसिक स्थिति ऐसी नहीं है कि वो किसी भी तरह के रोमांटिक या शारीरिक रिश्ते में जाना चाहें।
आकांक्षा चमोला इससे पहले भी अपनी निजी जिंदगी को लेकर बड़ा खुलासा कर चुकी हैं। शो में उनकी साथी कंटेस्टेंट श्रेया कालरा ने उनकी सेक्शुअलिटी का जिक्र किया था, जिसके बाद आकांक्षा ने स्वीकार किया कि शादी से पहले वह महिलाओं के साथ भी रिलेशनशिप में रह चुकी हैं।