15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तीसरी शादी पर फतवा जारी होने के बीच लव जिहाद के आरोप पर बोले आमिर खान, कहा- किसी पत्नी को कन्वर्ट नहीं किया

Aamir Khan Third Wedding Fatwa: आमिर खान की तीसरी शादी को लेकर फतवा जारी होने के बीच एक्टर ने लव जिहाद के आरोपों पर चुप्पी तोड़ी है। क्या है पूरा मामला, चलिए जानते हैं।
2 min read
Google source verification
Aamir Khan On Love Jihad Controversy

लव जिहाद के आरोप पर आमिर खान ने तोड़ी चुप्पी (सोर्स- IMDb)

Aamir Khan On Love Jihad Controversy: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान एक बार फिर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में गौरी स्प्रैट से शादी करने के बाद अभिनेता पर सोशल मीडिया पर 'लव जिहाद' जैसे आरोप लगाए गए। अब आमिर खान ने इन आरोपों पर पहली बार खुलकर प्रतिक्रिया दी है और साफ शब्दों में कहा है कि उनके किसी भी रिश्ते में धर्म परिवर्तन का सवाल कभी नहीं आया।

लव जिहाद के आरोपों पर आमिर ने तोड़ी चुप्पी

आमिर खान ने 'रेडिफ' के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि उनका परिवार हमेशा से अलग-अलग धर्मों और संस्कृतियों का सम्मान करता आया है। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में कई अंतरधार्मिक शादियां हुई हैं, लेकिन किसी ने भी शादी के लिए अपना धर्म नहीं बदला। अभिनेता के मुताबिक, उनके परिवार की सोच हमेशा खुले विचारों वाली रही है और रिश्तों में धर्म नहीं बल्कि आपसी सम्मान और विश्वास को प्राथमिकता दी जाती है।

'हमारे परिवार में धर्म परिवर्तन कभी मुद्दा नहीं रहा'

आमिर खान ने कहा कि उनकी दोनों बहनों की शादी हिंदू परिवारों में हुई है। उनकी बेटी आइरा खान ने भी हिंदू परिवार में विवाह किया है, जबकि उनके चचेरे भाई मंसूर खान की शादी एक ईसाई महिला से हुई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी पूर्व पत्नी रीना दत्ता, पूर्व पत्नी किरण राव और मौजूदा पत्नी गौरी स्प्रैट में से किसी ने भी शादी के लिए धर्म परिवर्तन नहीं किया।

उन्होंने कहा कि उनकी सभी शादियां कानूनी प्रक्रिया के तहत सिविल मैरिज के जरिए हुईं। आमिर ने ये भी बताया कि गौरी स्प्रैट ईसाई परिवार से आती हैं और उन्होंने भी अपना धर्म नहीं बदला। अभिनेता ने व्यंग्यात्मक अंदाज में कहा कि समय के साथ लोगों की सोच और आरोप दोनों पहले से ज्यादा हास्यास्पद होते जा रहे हैं।

रीना, किरण के बाद गौरी बनीं जीवनसाथी

आमिर खान की पहली शादी वर्ष 1986 में रीना दत्ता से हुई थी। करीब 16 साल बाद दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माता किरण राव से विवाह किया। साल 2021 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया, हालांकि आज भी दोनों एक-दूसरे के साथ पेशेवर और पारिवारिक रिश्ते निभाते हैं।

करीब दो वर्षों तक रिश्ते में रहने के बाद आमिर खान ने 5 जुलाई 2026 को अपनी लंबे समय की दोस्त गौरी स्प्रैट से शादी कर ली। बताया जाता है कि दोनों एक-दूसरे को करीब 25 सालों से जानते थे, लेकिन कुछ साल पहले उनकी मुलाकात फिर से हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई।

सादगी से हुई शादी, कई दिग्गज हुए शामिल

आमिर और गौरी की शादी मुंबई स्थित अभिनेता के घर पर बेहद सादगी के साथ संपन्न हुई। इस निजी समारोह में परिवार के सदस्यों, करीबी दोस्तों और फिल्म जगत की चुनिंदा हस्तियों समेत लगभग 150 मेहमान शामिल हुए।

शादी में आमिर के बेटे जुनैद खान, बेटी आइरा खान और उनके पति नूपुर शिखरे भी मौजूद रहे। इसके अलावा उद्योगपति मुकेश अंबानी, राजनेता राज ठाकरे, निर्देशक आशुतोष गोवारिकर, पूर्व क्रिकेटर इरफान पठान, कॉमेडियन वीर दास और अभिनेत्री एली अवराम जैसी कई चर्चित हस्तियां भी समारोह का हिस्सा बनीं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग