15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘बीवी का अफेयर होगा तो पति बर्दाश्त करेगा क्या?’, गोविंदा को छोड़ने पर सुनीता आहूजा ने दिया बेबाक बयान

Sunita Ahuja On Govinda Affair: सुनीता आहूजा ने गोविंदा के अफेयर को लेकर हाल ही में एक इंटरव्यू में बातचीत की है। क्या कुछ कहा है, सुनीता ने, चलिए जानते हैँ।
2 min read
Google source verification
Sunita Ahuja On Govinda Affair

गोविंदा के अफेयर पर बोलीं सुनीता आहूजा (सोर्स- Youtube/ Subhojit Ghosh)

Sunita Ahuja On Govinda Affair: नेटफ्लिक्स के शो 'लॉकअप' से निकलने के बाद सुनीता आहूजा लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। शो के दौरान भी सुनीता ने जिस तरह से गोविंदा के अफेयर्स को लेकर कमेंट किया था, उसके बाद दोनों के रिश्ते को लेकर एक बार फिर खूब बवाल मचा था।

इसके बाद सुनीता आहूजा ने कहा था कि चाहे कुछ भी हो जाए, गोविंदा के 50 अफेयर भी क्यों ना हों, वो उन्हें कभी भी छोड़ नहीं सकतीं। अब सुनीता ने अपने उसी बयान पर एक बार फिर सफाई पेश की है। बाहर आने के बाद सुनीता ने क्या कुछ कहा है, चलिए जानते हैं।

सुनीता बोलीं- बीवी का अफेयर हो तों?

लॉकअप से बाहर आने के बाद सुनीता आहूजा दरअसल कई इंटरव्यूज कर चुकी हैं। सुनीता ने शुभोजीत घोष के साथ पॉडकास्ट में बात करते हुए गोविंदा को लेकर पूछे गए सवाल पर जवाब दिया। शादी और बर्दाश्त करने के सवाल पर सुनीता ने कहा, 'तो मतलब ये लोग जो बोलते हैं कि बीवी को चुपचाप के होके बर्दाश्त करके रहना अभी बीवी अगर अफेयर करे तो पति को अच्छा लगेगा तो बीवी क्यों सहे टेल मी वन थिंग अगर बीवी ने अफेयर किया तो पति झेलेगा एडजस्ट करेगा तो खाली बीवी क्यों झेले भाई'

जब उनसे पूछा गया कि वो रिश्ते से बाहर क्यों नहीं निकल जाती तो उन्होंने कहा, 'क्योंकि अगर उनके साथ वैसा मेरा चाइल्डहुड प्यार नहीं होता ना तो मैं छोड़ देती इसको। बिकॉज़ ही इज़ माय चाइल्डहुड लव। इसलिए मैं चुपचाप बैठी हूं। नहीं तो मैं छोड़ देती इसको। 40 इज ऑफ मैरिज में अगर आपको सुनने को मिले बाहर से कि इसका अफेयर है तो कौन सी औरत बर्दाश्त करेगी? आप बताओ ये'

इतना ही नहीं, सुनीता ने आगे कहा, 'सुनीता है झेल रही है। मेरे जगह कोई और होती तो लात मार के निकाल देती'। आगे बात करते हुए उन्होंने कहा, 'सी आई डोंट बिलीव इन सेइंग ऑल दी थिंग्स नाउ यू नो लाइक वो अपना काम कर रहा है। मैं अपना काम कर रही हूं। लेट आई डोंट टू टेक ऑल द टेंशन एंड प्रेशर इन'

सुनीता के सवाल को किया नजरअंदाज

हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान गोविंदा से सवाल किया गया कि आपके और सुनीता की जोड़ी को काफी पसंद किया गया। वो इसके बारे में क्या कहना चाहते हैं। गोविंदा ने पहले तो इस सवाल का जवाब हंसते हुए सिर्फ इतना दिया कि मैं धन्यवाद करता हूं। इसके बाद रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि आपने सुनीता जी को क्या कुछ टिप्स दिए। इस सवाल के जवाब को गोविंदा ने पूरी तरह से इग्नोर करते हुए कहा कि मैं सिर्फ रूपा के बारे में ही चर्चा करना चाहता हूं क्योंकि उसके बाहर बहुत सारी चर्चाएं फिर हो जाएंगी।

बड़ी खबरें

View All

मनोरंजन

ट्रेंडिंग