15 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड के बाद अब पंजाबी सिनेमा में एंट्री करेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सोनम बाजवा संग करेंगे रोमांस?

Nawazuddin Siddiqui Punjabi Debut: खबर है कि 'सेक्रेड गेम्स' एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी गिप्पी ग्रेवाल के प्रोडक्शन में बनने वाली फिल्म से पंजाबी सिनेमा में डेब्यू करने जा रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ सोनम बाजवा नजर आ सकती हैं।
2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Rashi Sharma

Jul 15, 2026

Nawazuddin Siddiqui Punjabi Film Debut

नवाजुद्दीन सिद्दीकी और सोनम बाजवा की फोटोज। (फोटो सोर्स: IMDb)

Nawazuddin Siddiqui Punjabi Film Debut with Sonam Bajwa: बॉलीवुड फिल्मों और OTT पर अनपे अभिनय की छाप छोड़ने वाले एक्टर नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी अब हिंदी सिनेमा के बाद पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख कर रहे हैं। खबर है कि वो इस भाषा की एक फिल्म से डेब्यू करने वाले हैं और उनके अपोजिट एक दीवाने की दीवानीयत एक्ट्रेस सोनम बाजवा के नजर आने की चर्चा है।

'वैरायटी इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को गिप्पी ग्रेवाल प्रोड्यूस कर रहे हैं। हालांकि, ये पहली बार नहीं है जब नवाज़ुद्दीन रीजनल सिनेमा में काम कर रहे हैं। वो पहले तेलुगु फ़िल्म 'सैंधव' और तमिल फिल्म 'पेट्टा' का हिस्सा रह चुके हैं, जिसमें उन्होंने रजनीकांत के साथ विलेन का रोल निभाया था। इसके बाद वो 2018 की फिल्म 'तुम्बाड' के सीक्वल 'तुम्बाड 2' में भी नजर आएंगे।

नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी का वर्कफ्रंट

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का नाम हिंदी सिनेमा के उन कुछ चुनिंदा अभिनेताओं में शामिल हैं जिन्होंने अपनी दमदार अदाकारी के दम पर अलग पहचान बनाई। 'गैंग्स ऑफ वासेपुर', 'द लंचबॉक्स', 'बदलापुर', 'मांझी: द माउंटेन मैन', 'रईस', 'मंटो' और 'सेक्रेड गेम्स' जैसी फिल्मों और वेब सीरीज में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया। हाल ही में वो नेटफ्लिक्स की फिल्म 'रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स' में नजर आए, जिसमें उनके अभिनय की एक बार फिर प्रशंसा हुई। आने वाले समय में नवाजुद्दीन 'तुम्बाड 2' में आलिया भट्ट के साथ अहम भूमिका निभाते दिखाई देंगे। इसके अलावा उनके आने वाले प्रोजेक्ट्स में 'Blind Babu' और 'Pawan Putra Bhaijaan' जैसी फिल्में भी शामिल हैं।

सोनम बाजवा का वर्कफ्रंट

वहीं, सोनम बाजवा ने 2013 में पंजाबी फिल्म 'बेस्ट ऑफ लक' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की और इसके बाद 'पंजाब 1984', 'सरदार जी 2', 'सपा सिंह', 'कैरी ऑन जट्टा 2', 'अर्दब मुटियारण', 'मुकलावा', 'हौंसला रख', 'गोड्डे गोड्डे चा', और 'कुड़ी हरियाणे वाल दी', जैसी कई हिट फिल्मों में काम किया। अपनी शानदार स्क्रीन प्रेजेंस और अभिनय के दम पर उन्होंने पंजाबी सिनेमा में खास पहचान बनाई। अब सोनम बॉलीवुड में भी लगातार सक्रिय हैं। हाल ही में वो 'हॉउसफुल 5', 'बागी 4', 'बॉर्डर 2' और 'एक दीवाने की दीवानीयत' जैसी बड़ी हिंदी फिल्मों में दिखाई दी थीं, जिससे उनका बॉलीवुड करियर भी नई ऊंचाइयों की ओर बढ़ता नजर आ रहा है।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग