Anaya Bangar Gender Affirming Surgery: अनाया बांगर ने हाल ही में अपनी सर्जरी के बाद होने वाले दर्दनाक अनुभव को साझा किया है जिसके बाद कई लोगों ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया।
Anaya Bangar Gender Affirming Surgery: भारतीय क्रिकेटर संजय बांगर की बेटी और 'राइज एंड फॉल' फेम अनाया बंगार ने हाल ही में अपनी सर्जरी के एक महीने बाद हेल्थ को लेकर अपडेट दिया है। अनाया ने खुद अपनी हेल्थ को लेकर बताया है कि सर्जरी के बाद उन्हें क्या कुछ फेस करना पड़ा है। इसी बीच उन्होंने खुद को यूटीआई यानी संक्रमण होने की भी बात कही। हालांकि बहुत सारे लोग ऐसे भी रहे जिन्होंने अनाया को बेतलब का ट्रोल करना शुरू कर दिया।
अनाया ने सर्जरी के एक महीने बाद एक वीडियो शेयर करते हुए जानकारी दी है कि वो मुंबई वापस लौट चुकी हैं। इसी के साथ अनाया ने बताया कि उन्हें यूटीआई हो चुका है। लेकिन फिलहाल वो ठीक हैं। अनाया की मानें तो पिछला एक महीना उनके लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं रहा है लेकिन वो हालातों से लड़ रही हैं और जल्दी ही पूरी तरह से ठीक भी हो जाएंगी। अनाया बागंर के इस खुलासे के बाद लोगों ने तरह तरह के कमेंट्स करना शुरू कर दिया।
अनाया के इस वीडियो के बाद जहां बहुत लोगों ने उन्हें सपोर्ट करते हुए उनका साथ दिया। बहुत लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी। इसके साथ ही बहुत सारा वर्ग ऐसा भी रहा जिन्होंने सीधे सीधे अनाया को टारगेट करना शुरू कर दिया। बहुत सारे लोगों ने कमेंट्स में उनसे सवाल किया कि उन्हें अगर इतना ही दर्द सहना पड़ रहा है तो सर्जरी आखिर क्यों करवाई।
अनाया बांगर के इस वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- क्या मजबूरी थी भाई। वहीं एक दूसरे यूजर ने लिखा- भाई आप अब एकदम लड़की लग रही हैं। इनके अलावा बहुत सारे लोगों के पॉजिटिव रिएक्शन्स भी देखने को मिल रहे हैं।
अनाया ने कुछ दिन पहले अस्पताल से ही एक वीडियो शेयर करते हुए अपने दर्द को बयां किया था। उन्होंने कहा, हम कोई गलती नहीं है। ना ही कोई ऐसी चीज जिसे बनाकर भगवान ने गलती कर दी है। अनाया ने वीडियो की शुरुआत में कहा, ट्रांसजेंडर बिल पास होने के बीच मैं सभी से ये कहना चाहती हूं कि हमें हमेशा नीचा दिखाया जाता है। अनाया ने कहा कि ट्रांस समुदाय को बहुत कुछ फेस करना पड़ता है। उन्होंने कहा, 'हमें इस समाज में टैबू की तरह समझा जाता है जो कि पूरी तरह से गलत है।'