
Anaya Bangar Gender Affirming Surgery (सोर्स- एक्स)
Anaya Bangar Gender Affirming Surgery: लिंग बदलने के बाद संजय बांगर की बेटी और शो 'राइज एंड फॉल' से लाइमलाइट बटोरने वालीं अनाया बांगर का हाल ही में दर्द छलक पड़ा है। अनाया ने हाल ही में अपना लिंग बदलकर पूरी तरह से लड़की का शरीर लिया है। उन्होंने अस्पताल से वीडियो शेयर करते हुए अपने दिल का दर्द बयां किया है।
अनाया ने वीडियो में कहा, हम कोई गलती नहीं है। ना ही कोई ऐसी चीज जिसे बनाकर भगवान ने गलती कर दी है। अनाया ने वीडियो की शुरुआत में कहा, ट्रांसजेंडर बिल पास होने के बीच मैं सभी से ये कहना चाहती हूं कि हमें हमेशा नीचा दिखाया जाता है। अनाया ने कहा कि ट्रांस समुदाय को बहुत कुछ फेस करना पड़ता है। उन्होंने कहा, 'हमें इस समाज में टैबू की तरह समझा जाता है जो कि पूरी तरह से गलत है।'
अनाया बांगर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा- 'मुझे लगता है कि ये रास्ता हमें ईश्वर ने दिया है, ताकि हम इस संसार के दो अलग-अलग अनुभवों को महसूस कर सकें और ट्रांस लोगों, जेंडर-नॉनकनफॉर्मिंग लोगों और पूरे समुदाय के रूप में अपनी आंतरिक दिव्यता तक विकसित हो सकें।'
अनाया ने आगे लिखते हुए कहा, 'और जिन मुश्किलों का हम सामना करते हैं, वो सिर्फ संघर्ष नहीं हैं… वो हमारे अंदर कुछ और गहराई से आकार दे रही हैं- सिर्फ हमारे लिए ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए।'
कुछ दिन पहले अस्पताल से सामने आई उनकी तस्वीर ने सोशल मीडिया पर खासा ध्यान खींचा, जिसमें उनके पिता संजय बांगर उनके साथ खड़े नजर आए। इस तस्वीर के साथ साझा किए गए भावुक संदेश में अनाया ने बताया कि यह रास्ता आसान नहीं था, लेकिन परिवार का साथ मिलने के बाद हर मुश्किल हल्की लगने लगी। उन्होंने स्वीकार किया कि समझ और स्वीकार्यता समय के साथ आई, लेकिन जब आई तो मजबूती के साथ आई।
Published on:
27 Mar 2026 06:50 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
