मनोरंजन

Michael Jackson की फिल्म को लोगों ने कहा खराब तो अनुपम खेर का फूटा गुस्सा, लगाई क्लास

Anupam Kher Reacts To Michael Jackson Film: हाल ही में जब माइकल जैक्सन की एक फिल्म को लोगों ने आलोचना का शिकार बनाया और उसे खराब बताया, तो veteran एक्टर अनुपम खेर ने इस पर कड़ा रिएक्शन दिया।

2 min read
Apr 26, 2026
माइकल जैक्सन पर बनी बायोपिक (फोटो सोर्स: X)

Anupam Kher Reacts To Michael Jackson Film: बॉलीवुड के एक्टर अनुपम खेर ने माइकल जैक्सन की जिंदगी पर बनी बायोपिक माइकल देखने के बाद जो रिएक्शन दिया, वो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उनके शब्दों में न सिर्फ इस फिल्म की तारीफ थी बल्कि उस महान स्टार्स के प्रति एक गहरी श्रद्धा भी झलकती थी जिसने संगीत की दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया है।

ये भी पढ़ें

Raghu Rai का निधन: देश ने खोया महान फोटोग्राफर, सितारों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

Michael Jackson जैसा न कोई पहले था और न ही होगा

एक्टर अनुपम खेर ने फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान बताया कि वो इतने मंत्रमुग्ध हो गए कि सीटी बजाने लगे और पूरा थिएटर झूम रहा था। उन्होंने आज 26 अप्रैल को अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि ये फिल्म शानदार, प्रेरणादायक और दिल को छू लेने वाली है। साथ ही, अनुपम ने एक बेहद दिलचस्प बात भी कही कि वो अंग्रेजी संगीत उतना नहीं समझते जितना भावनाओं को समझते हैं। लेकिन माइकल जैक्सन के साथ भाषा कभी रुकावट नहीं बनी। उन्होंने MJ की तुलना चार्ली चैपलिन से करते हुए कहा कि जिस तरह चैपलिन बिना बोले दिलों तक पहुंचते थे, उसी तरह माइकल जैक्सन भी सीधे दिल से बात करते थे और दिल हर भाषा समझता है, Michael Jackson जैसा न कोई पहले था और न ही होगा।

अनुपम खेर ने इस पर बेबाकी से अपनी राय रखी

बायोपिक को लेकर जहां कुछ क्रिटिक्स ने निगेटिव प्रतिक्रिया दी,तो वहीं अनुपम खेर ने इस पर भी बेबाकी से अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि आलोचक अक्सर पूरे सफर को नजरअंदाज करके सिर्फ कुछ पलों को परखते हैं। लेकिन जिंदगी के सफर ऐसे नहीं होते वे अस्त-व्यस्त, सुंदर और अनपेक्षित होते हैं, बिल्कुल असल जिंदगी की तरह। इसके साथ ही, उन्होंने कहा कि किसी भी महान स्टार्स की जिंदगी कभी परफेक्ट नहीं होती। उसमें उतार-चढ़ाव होते हैं, संघर्ष होते हैं और परछाइयां भी होती हैं। लेकिन अगर एक जिंदगी अलग-अलग पीढ़ियों, देशों और भाषाओं के करोड़ों लोगों को प्रेरित कर सके, तो वो सच में जादुई होती है।

किरदार को जिस तरह पर्दे पर जीया है वो अविश्वसनीय और शानदार है

इतना ही नहीं, फिल्म में किंग ऑफ पॉप का किरदार उनके भतीजे जाफर जैक्सन ने निभाया है। अनुपम खेर ने उनके अभिनय की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि जाफर ने अपने चाचा के किरदार को जिस तरह पर्दे पर जीया है वो अविश्वसनीय और शानदार है। फिल्म 'माइकल' 24 अप्रैल को रिलीज हुई और भारत में बेहतरीन शुरुआत की है। पहले दिन 3.60 करोड़ रुपये कमाने वाली इस फिल्म ने दूसरे दिन 5 करोड़ रुपये की कमाई की यानी पहले दिन के मुकाबले करीब 39 प्रतिशत की बढ़त। 3,190 से अधिक शो में रिलीज हुई इस फिल्म का भारत में कुल ग्रॉस कलेक्शन अब 12.36 करोड़ रुपये और नेट कलेक्शन 10.30 करोड़ रुपये हो गया है।

Published on:
26 Apr 2026 01:14 pm
Also Read
View All