25 अप्रैल 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मां ने कहा था, वो तुझे देखेगा भी नहीं! पर जब माइकल जैक्सन ने बीच स्टेज पर थाम लिया 15 साल की पिया का हाथ, छा गई खबरों में

Michael Jackson fan Pia Viral Moment: सोशल मीडिया में वायरल हो रही खबरों के अनुसार, माइकल जैक्सन ने एक शो के बीच स्टेज पर अचानक 15 साल की पिया का हाथ थाम लिया, जिससे वहां मौजूद सभी की नजरें उन पर टिक गईं और फैंस के बीच भी चर्चा का विषय बन गया।

3 min read
Google source verification
मां ने कहा था, वो तुझे देखेगा भी नहीं! पर जब माइकल जैक्सन ने बीच स्टेज पर थाम लिया 15 साल की पिया का हाथ, छा गई खबरों में

माइकल जैक्सन ने बीच स्टेज पर थामा 15 साल की पिया का हाथ ( फोटो सोर्स: x)

Michael Jackson fan Pia Viral Moment: कुछ मोमेंट्स ऐसे होते हैं जो जिंदगी को हमेशा के लिए बदल देते हैं। ऐसा ही एक किस्सा आज हम आपको बताने वाले है 1996 में मुंबई की 15 साल की पिया ठक्कर के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। वो दिन उनके स्कूल एग्जाम का आखिरी दिन था और मन में एक ही खुशी थी कि शाम को माइकल जैक्सन (Michael Jackson) का कॉन्सर्ट देखने जाना है। उनके पिता ने HIStory Tour के दौरान मुंबई में MJ के लाइव कॉन्सर्ट के लिए 5,000 रुपये के सबसे महंगे टिकट बुक किए थे उस दौर और जमाने में ये एक बड़ी रकम थी।

किंग ऑफ पॉप के साथ वो मोमेंट पिया के लिए सपने जैसा था

पिया कॉन्सर्ट के लिए तैयार होते वक्त बहुत एक्साइटेड थीं और सबसे अच्छा दिखना चाहती थीं, लेकिन उनकी मां ने मजाक में कहा कि इतना हंगामा क्यों MJ हजारों की भीड़ में तुम्हें एक नजर भी नहीं देखेगा, लेकिन उस रात किस्मत ने कुछ और ही लिखा हुआ था। पिया अपने 2 स्कूल के दोस्तों के साथ कॉन्सर्ट में पहुंची थीं। स्टेज के सामने कम से कम 400 लोगों की भीड़ खड़ी थी। घुटन और शोर के बीच पिया आगे बढ़ने की कोशिश कर रही थीं। तभी MJ की टीम के एक सदस्य ने उन्हें रोका और कहा कि वो बहुत बड़ी फैन लग रही हैं और उन्हें जिंदगी का सबसे बड़ा मौका दिया जाएगा।


देखते ही देखते अगले ही पल पिया स्टेज पर थीं। माइकल जैक्सन 'You Are Not Alone' गा रहे थे। उन्होंने पिया का हाथ थामा और दोनों साथ में डांस करने लगे। हजारों दर्शकों के सामने किंग ऑफ पॉप के साथ वो मोमेंट पिया के लिए किसी सपने से कम नहीं था। जैसे ही MJ घुटनों के बल बैठे, उनकी टीम आई और पिया को स्टेज से नीचे ले जाया गया, लेकिन वो चंद मिनट पिया की पूरी जिंदगी की सबसे अनमोल और खास याद बन गई।


पिया की इमोशन्स शब्दों में बयान करना मुश्किल था

इतना ही नहीं, उस रात के बाद पिया की इमोशन्स शब्दों में बयान करना मुश्किल था। उन्होंने ठान लिया कि जो कपड़े उन्होंने पहने थे डार्क ब्लू जींस, ब्लैक स्लीवलेस टॉप और व्हाइट क्रोशिया टाई-अप उन्हें वो मरते दम तक संभालकर रखेंगी। इसके बाद कुछ दिनों तक उन्होंने नहाया भी नहीं और अगले दिन पिया मीडिया की सबसे बड़ी सुर्खियां थीं। हर कोई उनसे मिलना और इंटरव्यू लेना चाहता था। इस बीच एक और बड़ी खबर आई कि बालासाहेब ठाकरे ने खुद फोन करके पिया का हाल पूछा और बताया कि MJ को भी चिंता थी कि वो बच्ची ठीक है या नहीं।

MJ के लिए पिया की दीवानगी आज भी उतनी ही है

टीनएजर पिया ने जब भी सोशल मीडिया को MJ पर इल्जाम लगाते देखा, वो हमेशा कहती थीं कि लोग उन्हें गलत समझ रहे हैं। 2009 में जब MJ का निधन हुआ और डॉक्यूमेंट्री 'This Is It' रिलीज हुई, तो पिया और उनकी आंटी भावना सोमाया दोनों साथ में बैठकर रोए थे।

बता दें, आज पिया एक सक्सेसफुल इंजीनियर और कंपनी डायरेक्टर हैं लेकिन MJ के लिए उनकी दीवानगी आज भी उतनी ही है। जब MJ की बायोपिक की रिलीज नजदीक आई तो उनकी आंटी भावना सोमाया ने ये पूरी कहानी इंस्टाग्राम पर शेयर की जो देखते ही देखते वायरल हो गई।