Dhruv Rathee On Cockroach Janta Party: कॉकरोट जनता पार्टी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब बवाल मच रहा है। इसी बीच ध्रुव राठी ने इस पर अपनी राय दी है।
Dhruv Rathee On Cockroach Janta Party: कॉकरोच जनता पार्टी को लेकर इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब बवाल हो रहा है। इस नाम से पेज पर अब तक 13 मिलियन से भी ज्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स हो गए हैं। दावा तो ये भी किया जा रहा है कि फॉलोअर्स के मामले में इस पेज ने भाजपा के इंस्टाग्राम पेज को भी पीछे छोड़ दिया है।
इसी बीच कई नेताओं ने ये भी आरोप लगाया है कि इस पेज को कहीं ना कहीं विपक्षी पार्टियों का सपोर्ट मिल रहा है और पीछे से वो इसे सपोर्ट कर रही हैं। हालांकि इन सभी आरोपों पर अब यूट्यूबर ध्रुव राठी ने चुप्पी तोड़ी है। ध्रुव राठी ने इन सभी आरोपों पर क्या कुछ जवाब दिया है, चलिए जानते हैं।
इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर करते हुए ध्रुव राठी ने कहा कि ये जो भी आरोप लगाए जा रहे हैं कॉकरोच जनता पार्टी के ऊपर, ये पूरी तरह से निराधार हैं। ध्रुव ने कहा कि ये देश के नौजवानों का गुस्सा है। ये उन सभी लोगों का गुस्सा हैं जो आज बिना नौकरी के बैठे हैं।
ध्रुव राठी ने कहा कि कुछ लोगों को ये बात हजम नहीं हो रही है कि ऐसा कैसे हो सकता है कि इसके इतने ज्यादा फॉलोअर्स हो जाएं वो भी इतनी तेजी से। उन्होंने कहा कि आंखें खोलकर देखो देश की यूथ का गुस्सा किस लेवल का है।
इसी बीच इस पेज के बीजेपी के इंस्टाग्राम फॉलोअर्स से भी ज्यादा फॉलोअर्स होने पर प्रकाश राज ने भी बीजेपी पर तंज कसा है। प्रकाश राज ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए इस पूरे मुद्दे पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बिना किसी का नाम लिए इशारों-इशारों में लिखा कि युवाओं की ताकत को कभी कम नहीं आंकना चाहिए। उनका पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गया और लोगों ने इसे मौजूदा माहौल पर बड़ा तंज माना।
प्रकाश राज लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखते आए हैं। कई बार उनके बयान विवादों में भी रहे, लेकिन अभिनेता कभी पीछे नहीं हटे। इस बार भी उन्होंने सीधे तौर पर कुछ न कहते हुए ऐसा संदेश दिया जिसे सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत समझ लिया। कई लोगों ने उनके पोस्ट का समर्थन किया तो कुछ यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने की भी कोशिश की।
दरअसल पिछले कुछ दिनों से इंस्टाग्राम पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ नाम का एक पेज तेजी से वायरल हो रहा है। यह कोई असली राजनीतिक दल नहीं बल्कि युवाओं के गुस्से, बेरोजगारी, पेपर लीक और सिस्टम से नाराजगी को मीम्स और व्यंग्य के जरिए दिखाने वाला डिजिटल कैंपेन है। इस पेज ने महज कुछ दिनों में करोड़ों फॉलोअर्स जुटाकर सोशल मीडिया की दुनिया में हलचल मचा दी।