First Time In IFFI 2025 : 56वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2025 में कई कमाल की चीजें हुई हैं। हम आपको गोवा GMC से बता रहे हैं कि यहां पर क्या-क्या खास (IFFI 2025 Goa News) हुआ है?
First Time In IFFI 2025 : आज 56वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2025 का आगाज हुआ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विजन कंटेट, क्रिएटर्स और कल्चर को ध्यान में रखकर आयोजन किया जा रहा है। पहली बार मनोरंजन और कल्चर थीम पर ऐतिहासिक ग्रैंड परेड (IFFI 2025 opening parade) निकाला गया। इसमें अलग-अलग राज्य-समुदाय के कल्चर को दिखाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन तुलसी पूजन के साथ किया गया।
इफ्फी 2025 को कवर करने के लिए पत्रिका टीम गोवा पहुंची है। हम आपको इस इवेंट की उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो इस साल पहली बार हुई हैं।
गोवा के राज्यपाल अशोक गजपति राजू, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, तेलुगु के पावर स्टार नंदमुरी बालकृष्ण, महोत्सव के निदेशक शेखर कपूर, अनुपम खेर आदि मौजूद अतिथियों ने तुलीस पर जल चढ़ाया इसके बाद कार्यक्रम शुरू किया गया।
मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने कहा कि 56वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव नए जोश के साथ मनाया जा रहा है। लोकल से लेकर ग्लोबल लेवल तक के कलाकार यहां इसमें शामिल हुए हैं। गोवा एकमात्र जगह जो ग्लोबल लेवल के सिनेमा फेस्ट को आयोजित करने में सक्षम है। हमारे यहां पर सारी सुख-सुविधाएं वर्ल्ड क्लास हैं। इसलिए, हमें ये बड़ा अवसर हमेशा के लिए मिला है।
इफ्फी का आगाज एक मंत्रमुग्ध करने वाली उद्घाटन परेड के साथ हुआ। इस दौरान गोवा की सड़कों पर भारत की सिनेमाई झलक दिखी। इस भव्य परेड का नेतृत्व आंध्र प्रदेश, हरियाणा और गोवा की शानदार झांकियों के साथ हुआ।
नंदमुरी बालकृष्ण के सिनेमा में 50 वर्ष पूरा होने पर उन्हें सम्मानित किया गया। एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण ने कहा कि अभी भी जोश उतना ही है, आगे भी ऐसे एक, दो, तीन, चार… सुपरहिट फिल्में देता रहूंगा। अभी मेरी फिल्म "अखंडा तांडव 2" आ रही है। बता दें, इस फिल्म पर बनी झांकी को परेड में भी प्रदर्शित किया गया। यह फिल्म 5 दिसंबर, 2025 को रिलीज हो रही है।
एआई को ध्यान में रखकर इस बार सिनेमा-एआई हैकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है ताकि बदलती टेक्नोलॉजी के दौर में इससे जुड़े कलाकार अछूता ना रहें। कुल मिलाकर टेक और सिने को जोड़कर भी आगे बढ़ने की पहल की गई है।
वेव्स फिल्म बाजार का उद्घाटन कार्यक्रम किया गया। इस दौरान कोरियन मंत्री जेवोन किम ने वंदे मातरम् गाया। इसी दौरान प्रसिद्ध एक्टर अनुपम खेर ने भी दिल जीतने वाला काम किया। इस तरह से ये पल वेव्स फिल्म बाजार के उद्घाटन में चार चांद लगाने का काम किए।
कोरियन मंत्री ने सबका अभिवादन करने के बाद वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली साल पूरे होने की खुशी में ये राष्ट्रगीत गाया। साथ ही ये बताया कि मैंने रात में मतलब कुल मिलाकर एक दिन में ये सीखा है। इसके बाद आप सबके सामने गा रही हूं। साथ ही दर्शकों ने इसके लिए स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया।
एक्टर अनुपम खेर गुदगुदाने का काम हर जगह करते रहते हैं। आज वो दर्शकों को हंसाने के लिए बोल पड़े कि जब-जब मैं अपने टकले को खुजली करूं तो आपको ताली बजानी है। उन्होंने कई बार ऐसा किया भी और दर्शकों ने उस पर ताली भी बजाई।
56वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2025 आज शुरू हुआ है। भारत का सबसे बड़ा फिल्म महोत्सव 28 नवंबर तक चलेगा। 81 देशों की 240 फिल्मों के साथ ये सिनेमा का महाकुंभ मनाया जा रहा है।