मनोरंजन

मेकर्स का फूटा गुस्सा, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की ओरिजिनैलिटी पर उठे सवाल, सैंडविच वाले कमेंट पर दी सफाई

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: हाल ही में फिल्म "है जवानी तो इश्क होना है" के मेकर्स का गुस्सा फूट पड़ा है क्योंकि उनकी फिल्म की ओरिजिनैलिटी पर सवाल उठाए जा रहे हैं। कुछ लोग फिल्म की कहानी और डायलॉग्स को लेकर इसे किसी अन्य प्रोजेक्ट की नकल बता रहे हैं।
2 min read
• •
May 16, 2026
है जवानी तो इश्क होना है
फिल्म-है जवानी तो इश्क होना है (फोटो सोर्स: IMDb)

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai: बॉलीवुड स्टार्स वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की अपकमिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। हाल ही में फिल्म का टीजर रिलीज किया गया था, जिसे देखने के बाद कई लोगों ने इसकी कहानी की तुलना गोविंदा की साल 2006 में आई कॉमेडी फिल्म "सैंडविच" से करनी शुरू कर दी। साथ ही, सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना था कि दोनों फिल्मों के प्लॉट में काफी कुछ समानताएं दिखाई दे रही हैं। इसके बाद इंटरनेट पर बहस तेज हो गई कि क्या नई फिल्म पुरानी फिल्म से बेस्ड है।

फिल्म के मेकर्स ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है

इन बढ़ती चर्चाओं के बीच अब फिल्म के मेकर्स ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। बता दें, फिल्म प्रोडक्शन कंपनी टिप्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पब्लिक नोटिस जारी कर साफ किया कि "है जवानी तो इश्क होना है" पूरी तरह से ओरिजिनल फिल्म है। मेकर्स ने कहा कि फिल्म की कहानी और स्क्रीनप्ले किसी भी दूसरी फिल्म से मेल नहीं खाते।

इतना ही नहीं, फिल्म को लेकर ट्रेड और दर्शकों के बीच कई तरह की बातें की जा रही हैं, लेकिन सच्चाई ये है कि ये एक नई और अलग कहानी है। मेकर्स ने बताया कि फिल्म को बनाने में पूरी टीम ने काफी मेहनत और दिल लगाया है। साथ ही, उन्होंने ये भी कहा कि दर्शकों को 5 जून को थिएटर में एक मजेदार फैमिली एंटरटेनर देखने को मिलेगा।

ये फिल्म दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं

बता दें, फिल्म का निर्देशन डेविड धवन कर रहे हैं, जो पहले भी कई सुपरहिट कॉमेडी फिल्में बना चुके हैं। ऐसे में फैंस को इस फिल्म से भी काफी उम्मीदें हैं। एक्टर वरुण धवन की कॉमिक टाइमिंग और मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े की मौजूदगी फिल्म को और खास बना रही है। अब देखना ये मजेदार होगा कि रिलीज के बाद ये फिल्म दर्शकों का दिल जीत पाती है या नहीं।

Updated on:
16 May 2026 12:33 pm
Published on:
16 May 2026 12:33 pm