मनोरंजन

ये मैडनेस थी या कॉमेडी! ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ट्रेलर देख नेटिजन्स हुए कन्फ्यूज

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer: 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर देखकर नेटिजन्स पूरी तरह कन्फ्यूज हो गए हैं कि ये फिल्म मैडनेस है या कॉमेडी। ट्रेलर में दिखाए गए सीन में ऐसी अजीब-से और मजाकिया स्थिति दिख रही हैं, जिनसे दर्शकों में हंसी और हैरानी दोनों का कॉम्बो पैदा हो गया है।
2 min read
May 23, 2026
ये मैडनेस थी या कॉमेडी! 'है जवानी तो इश्क होना है' ट्रेलर देख नेटिजन्स हुए कन्फ्यूज
फिल्म- है जवानी तो इश्क होना है (फोटो सोर्स: x के @CinemaAtMidOn अकाउंट द्वारा)

Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai Trailer: डेविड धवन की मोस्ट अवेटेड कॉमेडी फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' का ट्रेलर आखिरकार शनिवार को मुंबई में एक धमाकेदार इवेंट में लॉन्च हो गया। डेविड धवन, वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े और पूरी कास्ट-क्रू इस खास मौके पर मौजूद रही। गुरुवार को टेक्निकल दिक्कतों की वजह से ट्रेलर लॉन्च इवेंट कैंसिल हो गया था जिसके बाद आज शनिवार को ये आयोजन किया गया।

ये एक टिपिकल डेविड धवन कॉमेडी है

इस ट्रेलर को देखकर साफ हो गया कि ये एक टिपिकल डेविड धवन कॉमेडी है। एक हीरो, दो हिरोइनें और दोस्तों का एक मजेदार गैंग डेविड धवन का ये फॉर्मूला इस बार भी कायम है। ट्रेलर में ऐसे डायलॉग और सीन हैं जो दर्शकों को हंसाएंगे। हालांकि, कुछ सीन पुरानी फिल्मों की याद भी दिला सकते हैं।

बता दें, ट्रेलर पर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं। एक यूजर ने लिखा कि डेविड धवन ने सचमुच " वरुण, मृणाल और पूजा की तिकड़ी पूरी तरह मनोरंजन और पागलपन का मेल है। तो वहीं एक आलोचनात्मक प्रतिक्रिया में किसी ने लिखा कि इस पर पैसे खर्च करने के बजाय OTT का सब्सक्रिप्शन लेना बेहतर होगा, लेकिन एक और फैन ने उत्साह के साथ लिखा कि डेविड धवन की क्लासिक कॉमेडी को पर्दे पर वापस देखने का इंतजार नहीं हो रहा और 5 जून के लिए बहुत एक्साइटेड हैं।

रिलीज डेट भी काफी उलझी रही

इस फिल्म की रिलीज डेट भी काफी उलझी रही। पहले ये 5 जून को आने वाली थी लेकिन 'टॉक्सिक' से क्लैश से बचने के लिए इसे 22 मई तक प्रीपोन कर दिया गया। जब 'टॉक्सिक' पोस्टपोन हो गई तो 'है जवानी तो इश्क होना है' फिर से अपनी मूल तारीख 5 जून 2026 पर वापस आ गई। बता दें, ये फिल्म डेविड धवन और वरुण धवन की चौथी साझेदारी है। इससे पहले दोनों 'मैं तेरा हीरो', 'जुड़वा 2' और 'कुली नंबर 1' में साथ काम कर चुके हैं।

Updated on:
23 May 2026 04:30 pm
Published on:
23 May 2026 04:30 pm
Also Read
View All
KBC Season 18: जया बच्चन के गुस्से से बचने के लिए क्या करते हैं बिग बी? अमिताभ बोले-स्टाफ न हो तो काम की जिम्मेदारी मेरी

‘मैं मर्दों से नफरत नहीं करती’, क्लाइमेट चेंज और पेट्रियार्की वाले बयान पर दीया मिर्जा ने दी सफाई, बोली- मेरे खिलाफ गलत कहानी बनाई गई

‘बर्बाद करने के लिए कुछ भी करते हैं’, तनुश्री दत्ता ने बॉलीवुड को लेकर किया नया दावा

गोविंदा संग चल रहे विवाद के बीच खाटू श्याम के दर्शन करने पहुंची सुनीता आहूजा, वायरल हुआ वीडियो

‘पहली अभिनेत्री जिसने तिरंगा पहना है’, तिरंगे का गाउन पहनकर उर्वशी रौतेला ने किया वॉक, लोगों ने किए मजेदार कमेंट