
डेविड धवन (फोटो सोर्स: X के amitbhatia1509 अकाउंट द्वारा)
David Dhawan statement on Shola Aur Shabnam Remake: फिल्म डायरेक्टर डेविड धवन इन दिनों अपनी अपकिंग फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी दौरान एक बातचीत में उन्होंने एक ऐसा जवाब दिया जिसने सबको हैरान कर दिया। जब उनसे पूछा गया कि अगर उनकी 1992 की ब्लॉकबस्टर 'शोला और शबनम' आज दोबारा बनाई जाए तो लीड कौन करेगा, तो उन्होंने अपने बेटे वरुण धवन (Varun Dhawan) का नाम लेने की बजाय 'सैयारा' फेम अहान पांडे और अनीता पड्डा को चुना।
डेविड धवन (David Dhawan) ने कहा कि 'शोला और शबनम' एक ऐसी फिल्म है जिसमें पहले हाफ में एंटरटेनमेंट और दूसरे हाफ में गहरा ड्रामा है। इसके लिए एक ऐसे स्टार की जरूरत होगी जो कॉमेडी और गंभीरता दोनों को बखूबी निभा सके। उनके अनुसार 'सैयारा' की जोड़ी इस क्लासिक फिल्म को आज के दौर में जीवंत करने में सक्षम है। इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि 'आंखें' और 'शोला और शबनम' आज भी बनाई जाएं तो बॉक्स ऑफिस के रिकॉर्ड तोड़ सकती हैं।
दरअसल, 1992 में गोविंदा और दिव्या भारती स्टारर ये फिल्म उस साल की चौथी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी थी। फिल्म में अनुपम खेर, गुलशन ग्रोवर और आलोकनाथ जैसे दिग्गज भी थे। ये फिल्म 22 मई 2026 को थिएटर में दस्तक देगी। इसके टीजर के बाद अब दर्शकों की नजरें ट्रेलर पर टिकी हैं। बता दें, इस फिल्म में वरुण धवन, पूजा हेगड़े और मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं।
'मैं तेरा हीरो', 'जुड़वा 2' और 'कुली नंबर 1' के बाद ये वरुण और डेविड की चौथी फिल्म है। फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' को लेकर चर्चा है कि ये डेविड धवन की आखिरी फिल्म हो सकती है और वो डायरेक्शन से संन्यास लेने की सोच रहे हैं।
Updated on:
24 Apr 2026 09:32 am
Published on:
24 Apr 2026 09:26 am
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
