मनोरंजन

ऋतिक रोशन की मां ने उम्र को दी मात, 71 साल में दिखाया फिटनेस का ऐसा जुनून कि लोग रह गए हैरान, VIDEO

Hrithik Roshan Mother Pinkie Roshan: ऋतिक रोशन की मां ने उम्र को मात देते हुए 71 साल की उम्र में अपनी फिटनेस का जो जुनून दिखाया है, वो सभी को हैरान कर गया है। उनका ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

2 min read
Jun 23, 2026
ऋतिक रोशन की मां ने उम्र को दी मात, 71 साल में दिखाया फिटनेस का ऐसा जुनून कि लोग रह गए हैरान, VIDEO
Hrithik Roshan Mother Pinkie Roshan (instagram:pinkieroshan/IMDb)

Hrithik Roshan Mother Pinkie Roshan: अगर किसी को लगता है कि फिट रहने और नई फिटनेस चुनौतियां अपनाने की कोई तय उम्र सीमा होती है, तो पिंकी रोशन की कहानी इस सोच को पूरी तरह बदल सकती है। बता दें, 71 साल की उम्र में भी पिंकी रोशन अपनी फिटनेस और हेल्थ को लेकर बेहद गंभीर हैं और सोशल मीडिया पर लाखों लोगों के लिए प्रेरणा बनी हैं।

मां पिंकी रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर वीडियो शेयर किया

हाल ही में ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ वर्कआउट वीडियो साझा किए। बता दें, इन वीडियोज में वो जिम में कई कठिन एक्सरसाइज करती दिखाई दे रही हैं। उनकी एनर्जी, आत्मविश्वास और बैलेंस देखकर फैंस हैरान रह गए। दरअसल, कई लोगों ने उनकी सराहना करते हुए कहा कि वो उम्र को नहीं, बल्कि अपनी इच्छाशक्ति को फॉलो करती हैं।

इस वीडियो के साथ पिंकी रोशन ने एक इंस्पिरेशनल नोट भी लिखा, जिसमें उन्होंने कहा कि जीवन में बैलेंस बनाए रखने के लिए सिर, दिल और हाथ यानी "तीन HHH" का तालमेल जरूरी है। उनका मानना है कि जब इंसान सोच, इमोशन और कर्म को एक साथ जोड़ लेता है, तब जीवन ज्यादा संतुलित और बेहतर बन जाता है।

रोशन परिवार हमेशा से फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहा है

इस वर्कआउट वीडियो में पिंकी रोशन को डंबल स्क्वैट्स करते हुए देखा गया। ये एक्सरसाइज पैरों और शरीर के निचले हिस्से को मजबूत बनाने के लिए जानी जाती है। इसके अलावा उन्होंने क्रॉस लंजेस भी किए, जो बैलेंस और शरीर की ताकत बढ़ाने में सहायता करते हैं। इसके साथ ही, पिंकी ने सीटेड डंबल शोल्डर प्रेस भी किया, जिसमें कंधों और हाथों की मांसपेशियों पर विशेष काम होता है। इसके बाद उन्होंने केटलबेल बेंट-ओवर रो एक्सरसाइज की, जो पीठ और कोर मसल्स को मजबूत बनाने के लिए बेहद प्रभावी मानी जाती है।

बता दें, रोशन परिवार हमेशा से फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहा है। ऋतिक रोशन और राकेश रोशन की तरह अब पिंकी रोशन भी साबित कर रही हैं कि स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए उम्र कभी बाधा नहीं बनती। उनका ये वीडियो लोगों को न सिर्फ फिट रहने, बल्कि जीवन को सकारात्मक सोच के साथ जीने की भी प्रेरणा दे रहा है।

Published on:
23 Jun 2026 03:47 pm