8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: 52 साल के ऋतिक रोशन की ये मैरिज परफॉरमेंस है गजब, आइकॉनिक स्टेप्स से मचा गदर

Hrithik Roshan viral video: बॉलीवुड के फेमस एक्टर ऋतिक रोशन ने हाल ही में अपनी शादी के अवसर पर फिल्म 'कहो ना प्यार है' के आइकॉनिक डांस स्टेप्स को दोबारा लाइव किया, जो खूब चर्चा में आए।

2 min read
Google source verification
ऋतिक रोशन ने शादी में किए 'कहो ना प्यार है' के आइकॉनिक स्टेप्स, मचाया गदर वीडियों वायरल

ऋतिक रोशन (फोटो सोर्स: x)

Hrithik Roshan viral video: बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस बार वजह है जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई एक शादी का वायरल वीडियो, जिसमें 52 साल के ऋतिक ने अपनी डेब्यू फिल्म 'कहो ना… प्यार है' के वही आइकॉनिक डांस स्टेप्स किए जिन्होंने 25 साल पहले उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था।

ऋतिक 52 साल में भी उतने ही जवान है

इस वायरल क्लिप में ऋतिक सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हुए हैं और उनके चारों तरफ लोगों का एक बड़ा ग्रुप है जो उनके साथ कदम से कदम मिलाने की कोशिश कर रहे हैं। 2000 के उस आइकॉनिक ट्रैक की धुन पर ऋतिक ने जो एनर्जी दिखाई वो देखकर दर्शक हैरान रह गए।

फैंस कमेंट सेक्शन में लिखने लगे कि ऋतिक 52 साल में भी उतने ही जवान और ऊर्जावान दिखते हैं जितने 2000 में थे। कुछ ने लिखा कि यह इंसान उम्र को मानता ही नहीं। बता दें, ये पहली बार नहीं है जब ऋतिक ने किसी शादी में माहौल को अपने डांस से जीवंत कर दिया हो। दिसंबर 2025 में अपने कजिन ईशान रोशन और ऐश्वर्या सिंह की शादी में वो पूरे परिवार के साथ शामिल हुए थे। साथ ही, बारात में ढोल की थाप पर डांस से लेकर बेटों रेहान और रिधान के साथ सुखबीर के 1999 के हिट गाने पर हाई-एनर्जी परफॉर्मेंस तक हर पल सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

'कृष 4' की तैयारियों में जुटे हैं ऋतिक रोशन

वर्क फ्रंट की बात की जाए तो, ऋतिक रोशन 'कृष 4' की तैयारियों में जुटे हैं जो 2027 में रिलीज होगी। खास बात ये है कि इस फिल्म से ऋतिक डायरेक्शन में भी डेब्यू करेंगे। पिता राकेश रोशन ने बताया था कि फिल्म का प्री-प्रोडक्शन बहुत बड़े पैमाने पर हो रहा है।इसके साथ ही, ऋतिक रोशन का ये वायरल वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि असली सितारे उम्र के साथ और भी चमकते हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग