
Baby Do Die Do Teaser Released Huma Qureshi:हुमा कुरैशी की अपकमिंग फिल्म 'बेबी डू डाई डू' का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसमें एक्ट्रेस का लुक चौंकाने वाला है। फैंस क्रेजी हो गए हैं और वो तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। टीजर की शुरुआत कॉमिक स्टाइल में होती है और ये काफी इंगेजिंग है। बता दें, हुमा कुरैशी इसमें एक किलर के रोल में नजर आ रही हैं और उनका अंदाज एकदम बेखौफ और धाकड़ है।
फिल्म Baby Do Die Do हुमा कुरैशी और उनके भाई साकिब सलीम के प्रोडक्शन बैनर Saleem Siblings की पहली फिल्म है। इसमें हुमा कुरैशी एक हिटवुमन के रोल में हैं। टीजर में दिखाया गया है कि मुंबई में लगातार हत्याएं हो रही हैं, पर कातिल कौन है, इसका किसी को कुछ पता नहीं है। मीडिया से लेकर पुलिस खोजबीन कर रही है पर कातिल का कहीं कोई सुराग नहीं। फिर पता चलता है कि कातिल एक महिला है, जो बोल-सुन नहीं सकती है और वो हैं हुमा कुरैश।
दरअसल, Baby Do Die Do के टीजर की शुरुआत हत्याओं के विजुअल्स और एक वॉइसओवर से होती है। ये पिछले 25 दिनों का तीसरा मर्डर है पर इस शहर को कोई फर्क ही नहीं पड़ता, जैसे कि टाइम नेवर स्टॉप्स। जहां देखो लोग ही लोग पर कौन है जो भीड़ में रहकर भीड़ को कम कर रहा है? पुलिस और मीडिया के पास कोई जवाब नहीं है। मैं बताती हूं कि मेरी सिस्टर किलर है। उसे मत बताना कि मैंने आपको बताया। बताओगे कैसे? वो बोल-सुन नहीं सकती, लेकिन वो मुझे सुन सकती है क्योंकि मैं पहले ही मर चुकी हूं। बेबी कर मर कर, डू डाई डू। उसके छाते से बचके रहना।'
फिल्म 'बेबी डू डाई डू' का टीजर वाकई रोंगटे खड़े करने वाला है और हुमा कुरैशी एकदम खतरनाक किलर के रोल में दिख रही हैं। फैंस क्रेजी हो गए हैं। एक ने टीजर देखकर यूट्यूब पर लिखा है, 'बस इतना ही? अब तो और देखने का मन कर रहा है।' एक और कमेंट है, 'फुल मूवी का बेसब्री से इंतजार रहेगा।'
एक और बोला, 'टीजर देखकर लग रहा स्टोरी नॉर्मल नहीं होने वाली।' एक यूजर बोला, 'भाई खतरनाक है, रोंगटे खड़े हो गए।' Baby Do Die Do को नचिकेत सामंत ने डायरेक्ट किया है और ये 3 जुलाई को थिएटर्स में रिलीज होगी। फिल्म को हुमा के भाई और एक्टर साकिब सलीम ने प्रोड्यूस किया है।