
एक्ट्रेस हुमा कुरैशी (फोटो सोर्स: x)
Huma Qureshi and Rachit Singh: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी इन दिनों अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों को लेकर चर्चा में है। हालांकि, बीते दिनों उनकी सगाई की खबरें आई थीं, जिसमें हुमा ने इस पर कोई सीधी प्रतिक्रिया नहीं दी थी। अब एक बार फिर हुमा अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में हैं।
बॉलीवुड में जल्द ही एक और शादी की खुशखबरी आने वाली है। फेमस एक्ट्रेस हुमा कुरैशी अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रचित सिंह के साथ शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर रही हैं। HT की रिपोर्ट के अनुसार दोनों अक्टूबर के आखिर या नवंबर में शादी कर सकते हैं मगर तैयारियां पहले ही शुरू हो चुकी हैं।
ऐसी खबर है कि हुमा और रचित की शादी बेहद करीबी और इंटीमेट सेरेमनी के रूप में होगी। इसमें केवल परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे। इसके बाद इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन का भी आयोजन किया जाएगा जिसका वेन्यू मुंबई हो सकता है। शादी ज्यादा लैविश नहीं होगी लेकिन यादगार जरूर होने वाली है। बता दें, फिल्म 'थामा' की स्क्रीनिंग के दौरान दोनों की गुपचुप सगाई की खबरें सामने आई थीं। सूत्रों के अनुसार रचित ने हुमा को एक इंटीमेट प्रपोजल दिया था और अमेरिका में सगाई की रस्म भी अदा की गई थी।
रचित सिंह मुंबई बेस्ड जाने-माने एक्टिंग कोच और ट्रेनर हैं। उन्होंने रणवीर सिंह, विक्की कौशल और तापसी पन्नू जैसे बड़े स्टार्स के साथ काम किया है। वर्क फ्रंट की बात कि जाए तो हुमा की आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक: अ फेयरीटेल' में वो यश के साथ नजर आएंगी और पिछली रिलीज 'सिंगल सलमा' अक्टूबर 2025 में आई थी। ऐसे में फैंस अब बेसब्री से हुमा को दुल्हन के रूप में देखने का इंतजार कर रहे हैं।
Updated on:
04 May 2026 12:57 pm
Published on:
04 May 2026 12:57 pm
बड़ी खबरें
View Allमनोरंजन
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
