Live

Assam Assembly Election Results 2026 LIVE Updates: असम के सभी 126 विधानसभा सीटों के लिए वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो जाएगी। कुछ ही घंटों में ये साफ हो जाएगा कि बीजेपी एक बार फिर अपना परचम लहराती है या फिर कांग्रेस का इस बार राज्य में बोलबाला देखने को मिलता है। असम चुनाव रिजल्ट से जुड़ी हर अपडेट के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहिए।
2026-05-04 08:15:46 am
असम चुनाव के पहले रुझान आ गए हैं। अब तक बीजेपी 27 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस के खाते में 7 सीटें हैं।
2026-05-04 08:07:40 am
मतगणना की तैयारियों पर जोरहाट के डीसी श्री जय शिवानी ने कहा, 'हमने सभी चार विधानसभा क्षेत्रों के स्ट्रॉन्ग रूम खोल दिए हैं। उम्मीदवारों के प्रतिनिधि मौजूद थे और उनकी उपस्थिति में तथा पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में स्ट्रॉन्ग रूम खोले गए। फिलहाल सभी चारों क्षेत्रों में एजेंट मतगणना हॉल में प्रवेश कर रहे हैं। इस बार चुनाव आयोग ने क्यूआर कोड आधारित पहचान पत्र लागू किए हैं, इसलिए तीसरी सुरक्षा परत में तैनात सभी सीआरपीएफ कर्मियों को मतगणना हॉल के बाहर क्यूआर कोड स्कैन करके अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है।
निर्देशानुसार सुबह 8:00 बजे डाक मतपत्रों की गिनती शुरू होगी और आधे घंटे बाद ईवीएम की मतगणना शुरू होगी। सुरक्षा के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। ये सुनिश्चित करने के लिए कि कोई भी अनधिकृत व्यक्ति किसी संचार उपकरण या मोबाइल फोन को मतगणना हॉल में न ला सके, हालांकि उम्मीदवारों को प्रवेश की अनुमति है।'
2026-05-04 08:00:42 am
गुवाहाटी सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार विजय गुप्ता ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी को पूरा विश्वास है कि उसकी सरकार तीसरी बार बनने जा रही है और उसके सभी उम्मीदवार बहुत अच्छे अंतर से जीत हासिल करेंगे। इसके लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का धन्यवाद करना चाहता हूं...'
2026-05-04 07:51:31 am
असम में इस बार मतदान प्रतिशत करीब ऐतिहासिक 85.38% दर्ज हुआ है। जोरहाट में मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखने को मिल रही है।
2026-05-04 07:13:28 am
दिसपुर विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा अब बहुत जल्द वोटों की गिनती शुरू होने वाली है। असम में लगातार दूसरी बार बीजेपी अपनी सरकार बनाएगी और हिमंता बिस्वा सरमा एक बार फिर सीएम बनेंगे।
2026-05-04 07:02:18 am
राज्य में प्रमुख चेहरों की बात करें तो मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, कांग्रेस उम्मीदवार गौरव गोगोई, एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल और रायजोर दल नेता अखिल गोगोई का नाम सबसे बड़ा माना जा रहा है।
2026-05-04 06:35:28 am
असम में कुल 126 विधानसभा सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए किसी भी दल को 64 सीटों की जरूरत होगी। वहीं एग्जिट पोल के आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी की अगुवाई में एनडीए को 48 फीसदी मिलने का अनुमान है। वहीं कांग्रेस के गठबंधन को 38 फीसदी वोट मिलने के आसार जताए गए हैं। सीटों के मुताबिक एनडीए को 126 में से 88 से 100 सीटें मिलने की उम्मीद है। वहीं कांग्रेस के गठबंधन को 24 से 36 सीटें सीटें मिलने की उम्मीद है। हालांकि मतगणना के बाद ही ये पता चल पाएगा कि राज्य में किसकी सरकार बनती है।