6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सभी 5 राज्यों में मतगणना शुरू, जानिए किस राज्यों में बहुत के लिए चाहिए कितनी सीटें

सबसे दिलचस्प मुकालबा बंगाल में देखने को मिल रहा है। ममता बनर्जी जहां एक तरफ चौथी पर सत्ता में आने को ताल थोक रही हैं, वहीं बीजेपी पहली बार इस किले को भेदने की कोशिश में हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

May 04, 2026

Assembly Election 2026

Assembly Election 2026(AI Image-ChatGpt)

Assembly Election 2026: पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुड्डुचेरी में आज तय हो जाएगा कि किसे इन राज्यों की कमान जनता हाथ में देनी वाली है। सबसे दिलचस्प मुकालबा बंगाल में देखने को मिल रहा है। ममता बनर्जी जहां एक तरफ चौथी पर सत्ता में आने को ताल थोक रही हैं, वहीं बीजेपी पहली बार इस किले को भेदने की कोशिश में हैं। असम में भाजपा जीत को लेकर निश्चिंत है। तमिलनाडु, केरल और पुड्डुचेरी में भी मुकाबला जोरदार है। आइये जानते हैं किस राज्य में सरकार बनाने के लिए कितनी सीटों की जरुरत है।

जानिये टेबल

राज्यकुल सीटेंबहुमत के लिए जरूरी सीटें
पश्चिम बंगाल293148
असम12664
तमिलनाडु234118
केरल14071
पुड्डुचेरी3016

पश्चिम बंगाल


सबसे ज्यादा चर्चा पश्चिम बंगाल की हो रही है। यहां कुल 293 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान कराया गया। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोट पड़े, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान हुआ। इस बार रिकॉर्ड वोटिंग हुई, 92 फीसदी से ज्यादा। यह राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा माना जा रहा है। मुकाबला भी दिलचस्प है। एक तरफ ममता बनर्जी अपनी पार्टी टीएमसी को लगातार चौथी बार सत्ता में लाने की कोशिश में हैं, तो दूसरी ओर बीजेपी पूरी ताकत से मैदान में है। खास नजर भवानीपुर सीट पर है, जहां ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं।

असम


अब बात असम की करें तो यहां 126 सीटों के लिए एक ही चरण में 9 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। राज्य में 85 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया, जो काफी अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी जीत की हैट्रिक लगाने की कोशिश कर रही है। वहीं कांग्रेस भी लंबे समय से सत्ता से बाहर रहने के बाद वापसी की उम्मीद लगाए बैठी है।

तमिलनाडु


दक्षिण भारत में तमिलनाडु का मुकाबला भी कम रोचक नहीं है। यहां 234 सीटों के लिए 23 अप्रैल को मतदान हुआ और वोटिंग का प्रतिशत 85.14 तक पहुंच गया। राज्य में फिलहाल एमके स्टालिन के नेतृत्व में डीएमके की सरकार है। विपक्षी खेमे में एआईएडीएमके और बीजेपी गठबंधन है, जबकि अभिनेता थलापति विजय की नई पार्टी टीवीके भी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश में है।

केरल


केरल में भी एक ही चरण में 9 अप्रैल को वोट डाले गए। यहां कुल 140 सीटें हैं और मतदान 78.27 फीसदी रहा। राज्य में पी विजयन के नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार सत्ता में है और वह फिर से वापसी की कोशिश कर रही है।

पुडुचेरी


वहीं, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में भी 9 अप्रैल को ही 30 सीटों के लिए मतदान हुआ। यहां करीब 90 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई, जो काफी उत्साहजनक है। फिलहाल यहां एनडीए गठबंधन की सरकार है, जिसका नेतृत्व रंगास्वामी कर रहे हैं।