6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तारीख और जगह तय, समिक भट्टाचार्य ने दी जानकारी

West Bengal: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख और स्थान तय हो गया है। BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य के अनुसार 9 मई को कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण होगा, जबकि विधायक दल की बैठक एक दिन पहले आयोजित की जाएगी।

2 min read
Google source verification
Samik Bhattacharya

पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य। (Photo/ANI)

West Bengal New Government oath Ceremony: पश्चिम बंगाल में नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख और जगह तय हो गई है। इसकी जानकारी पश्चिम बंगाल BJP अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य ने दी। उन्होंने बताया कि विधायक दल की बैठक कल शाम होगी, और शपथ ग्रहण समारोह 9 तारीख को ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा।

नई विधानसभा के गठन की अधिसूचना जारी: मनोज कुमार अग्रवाल

वहीं पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी होने के बाद नई विधानसभा के गठन के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कोलकाता में इस संबंध में कहा, 'राज्यपाल को हम चुनाव आयोग की अधिसूचना दे आए हैं। फाल्टा में पुनर्मतदान होगा, अन्य 293 सीटों पर कौन जीता है उसकी सूची हमने राज्यपाल को दे दी है। वे अब नई विधानसभा का गठन करेंगे।

वहीं जब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के इस्तीफे से इनकार करने पर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'उससे ECI का कोई लेना-देना नहीं है। यह मुख्यमंत्री, राज्यपाल, राष्ट्रपति के बीच की बात है। इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है, हम इस पर टिप्पणी नहीं करेंगे।'

अमित शाह 7 मई को पहुंच सकते हैं कोलकाता

भाजपा संसदीय बोर्ड ने मंगलवार को पश्चिम बंगाल में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। वहीं ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी को सह पर्यवेक्षक बनाया है। अमित शाह और मोहन चरण मांझी नव-निर्वाचित विधायकों और नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। इस बैठक में मुख्यमंत्री और कैबिनेट के बारे में फैसला लिया जा सकेगा।

वहीं कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नव-निर्वाचित विधायकों के साथ बैठक के लिए 7 मई को कोलकाता पहुंच सकते हैं।

पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा सरकार

पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस (TMC) को हराकर भाजपा पहली बार सत्ता में आई है। भाजपा ने दस वर्षों में 3 से 207 सीटों का सफर तय किया है। इस चुनाव में जहां भाजपा की 130 सीटें बढ़ीं, वहीं तृणमूल कांग्रेस को 135 सीटों का नुकसान उठाना पड़ा है। पश्चिम बंगाल चुनाव में सबसे अधिक चर्चा भवानीपुर सीट रहीं, जहां भाजपा के सुवेंदु अधिकारी और TMC की तरफ से ममता बनर्जी आमने-सामने थी। सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर सीट पर ममता बनर्जी को 15105 मतों से हराया। भाजपा के सुवेंदु अधिकारी को जहां 73,917 वोट मिले, वहीं ममता बनर्जी को 58 हजार 812 मत मिले।