6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मौसम का बदला मिजाज: 20 से ज्यादा राज्यों में तूफान-बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी- वज्रपात का भी खतरा

IMD Weather Alert: India Meteorological Department ने 5 मई तक 20+ राज्यों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी है। कई जगह थंडरस्टॉर्म और कहीं जगह थंडरस्क्वॉल का खतरा भी बताया गया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Harshita Saini

May 04, 2026

climate change, Delhi NCR, Delhi Weather Forecast, downpour, drizzle, HeaT WAVE, heavy rainfall, Heavy rainfall alert April 2026, Heavy Rainfall Report, IMD, IMD latest rain forecast, IMD latest weather forecast, imd pre monsoon forecast, IMD weather bulletin, rain, rain forecast, rain radar, rain showers, rain today, rainfall, rainstorm, temperature, weather, Weather forecast, weather radar, winter storm warning, IMD weather update, IMD alert today, weather forecast India, aaj ka mausam, mausam update, rain alert today, rain today, rain forecast, rainfall update, heatwave alert India, temperature today, weather news Hindi, India weather news, thunderstorm alert, heavy rain alert, Delhi weather today, Delhi NCR weather, UP weather today, Uttar Pradesh weather forecast, UP rain alert, UP heatwave alert, Uttarakhand weather update, Uttarakhand rain alert, Delhi rain alert, North India weather update, IMD weather forecast today, weather update today India, rain thunderstorm alert India, heatwave North India, mausam vibhag update, UP Weather Alert, Uttarakhand Weather Update, IMD Alert April 2026, Heatwave in UP, Thunderstorm Alert India, Rain Alert Uttarakhand, Weather Update Today, Storm Alert North India

IMD Weather Alert: मई की शुरुआत के साथ ही मौसम ने अचानक करवट ले ली है। जहां लोग पहले तेज गर्मी से परेशान थे, वहीं अब आसमान में घिरते काले बादल और तेज हवाएं एक नई चिंता लेकर आ रही हैं। दरअसल, भारत में प्री-मानसून गतिविधियां तेजी से सक्रिय हो रही हैं, जिसके चलते कई हिस्सों में मौसम तेजी से बदल रहा है। इसी बीच India Meteorological Department (IMD) ने बड़ा अलर्ट जारी किया है। 20 से ज्यादा राज्यों में भारी बारिश, तेज हवाओं और थंडरस्टॉर्म का अलर्ट जारी किया गया है।

कहां-कहां दिखेगा मौसम का कहर?

IMD के अनुसार 3 से 5 मई के बीच सब-हिमालयन वेस्ट बंगाल, सिक्किम और पूरे पूर्वोत्तर भारत में अच्छी-खासी बारिश होने की संभावना है। कई जगहों पर तेज गरज के साथ बिजली चमक सकती है और हवाएं 40–60 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। कुछ इलाकों में बहुत तेज बारिश भी हो सकती है, जिससे परेशानी बढ़ सकती है।

दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम?

भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में हल्की से मध्यम बारिश के साथ डस्ट स्टॉर्म आने की संभावना है। इसके साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि अचानक आए तूफान के कारण बिजली सप्लाई प्रभावित हो सकती है और यातायात में भी बाधा आ सकती है।

तेज हवा के साथ भारी बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के कई जिलों जैसे मेरठ, आगरा, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर और लखनऊ में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। यहां बिजली गिरने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। तापमान गिरकर लगभग 34 डिग्री सेल्सियस तक आ सकता है, लेकिन मौसम का यह बदलाव खतरनाक भी साबित हो सकता है। वहीं बिहार और झारखंड में भी 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने और तेज बारिश की संभावना है, जिससे फसलों और आम जनजीवन पर असर पड़ सकता है।

कहां-कहां थंडरस्क्वॉल का खतरा?

आईएमडी के अनुसार देशभर में इस समय सात साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय हैं और पाकिस्तान सीमा के पास एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस भी मौजूद है। यही सिस्टम कई राज्यों में भारी बारिश और थंडरस्टॉर्म का कारण बन रहे हैं। विभाग ने ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि बिहार, छत्तीसगढ़, आंध्र प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में थंडरस्क्वॉल की स्थिति बन सकती है, जिसमें 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाएं चलेंगी। इसके अलावा हरियाणा, पंजाब, ओडिशा, मध्य प्रदेश और विदर्भ में भी तेज हवाओं का प्रभाव देखने को मिल सकता है।