6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तमिलनाडु में विधानसभा भंग: थलापति विजय का बड़ा दांव, क्या बन पाएंगे मुख्यमंत्री!

TVK majority claim: Tamil Nadu में विधानसभा भंग के बाद राजनीतिक हलचल तेज है। टीवीके 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी, कांग्रेस के समर्थन से सरकार गठन की कोशिश जारी है, विजय ने राज्यपाल से मुलाकात की।

3 min read
Google source verification

चेन्नई

image

Ankit Sai

May 06, 2026

तमिलनाडु में विधानसभा भंग

तमिलनाडु में विधानसभा भंग (IANS Photo)

Tamil Nadu Legislative Assembly Dissolved: तमिलनाडु में चुनाव नतीजों के बाद बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिला है। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) ने 5 मई से विधानसभा भंग कर दी है। अभिनेता से राजनेता बने थलापति विजय (Vijay) की पार्टी TVK 108 सीटों के साथ सबसे बड़ी बनकर उभरी, लेकिन बहुमत से दूर है। एक सीट छोड़ने पर उसकी संख्या 107 रह जाएगी। कांग्रेस के पांच विधायकों का समर्थन मिला है, जिससे सरकार गठन की कोशिश तेज हुई है। विजय ने राज्यपाल से मुलाकात कर बहुमत का दावा किया है, लेकिन शपथ को लेकर स्थिति अभी साफ नहीं है।

विजय की पार्टी सबसे बड़ी, लेकिन बहुमत से दूर

इस बार के चुनाव में राजनेता बने विजय की पार्टी TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी ने 234 सदस्यीय विधानसभा में 108 सीटें जीती हैं, जो बहुमत के आंकड़े से कुछ कम है। सूत्रों के मुताबिक, विजय बहुमत के लिए समर्थन जुटाने में लगे हुए हैं, लेकिन अभी तक उनके पास आधिकारिक संख्या स्पष्ट नहीं है।

राज्यपाल बोले, मुझे पत्र मिला है

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कहा, 'मुझे TVK की तरफ से पत्र मिला है। वे शाम को मुझसे मिलेंगे। उन्होंने कहा है कि उनके पास बहुमत है और उन्हें सरकार बनाने के लिए बुलाया जाना चाहिए। अब एक नई सरकार आएगी।' हालांकि, सूत्रों का कहना है कि राज्यपाल अभी तक पूरी तरह संतुष्ट नहीं हैं, इसलिए कल मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की संभावना नहीं है।

विजय की जीत और समर्थन दावा

थलापति विजय ने तिरुचिरापल्ली पूर्व और पेरम्बूर दोनों सीटों से जीत दर्ज कर अपनी लोकप्रियता साबित की। तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कहा, 'मुझे TVK से पत्र मिला है, वे आज शाम मुझसे मिलेंगे और बहुमत का दावा कर रहे हैं।' इससे पहले कांग्रेस नेता के. सेल्वपेरुंथगई और गिरीश चोडंकर ने चेन्नई में विजय से मुलाकात कर समर्थन की पुष्टि की। सेल्वपेरुंथगई ने कहा, 'हमने समर्थन पत्र दे दिया है, यह हाईकमान का फैसला है।'

विजय की लोकप्रियता, दो सीटों से जीत

विजय ने इस चुनाव में तिरुचिरापल्ली ईस्ट और पेरंबूर दोनों सीटों से जीत दर्ज की है। यह साफ संकेत है कि उनकी लोकप्रियता सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रही। हालांकि, उन्हें एक सीट छोड़नी होगी, जिसके बाद पार्टी की प्रभावी संख्या 107 रह जाएगी।

कांग्रेस का समर्थन, सरकार गठन की कोशिश तेज

कांग्रेस ने भी अहम भूमिका निभाई है। के. सेल्वपेरुंथगई ने विजय से मुलाकात के बाद कहा, 'हमने अपना समर्थन पत्र दे दिया है। यह पार्टी हाईकमान का फैसला है। शपथ कब होगी, यह मुझे नहीं पता। विजय राज्यपाल से मिलेंगे।' कांग्रेस के पांच विधायकों के समर्थन से TVK की स्थिति मजबूत जरूर हुई है, लेकिन अभी भी बहुमत के लिए कुछ और समर्थन की जरूरत है।

30 पुरानी राजनीति को झटका

234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में TVK ने 108 सीटें जीती हैं, जो बहुमत से दस कम हैं। विजय के एक सीट छोड़ने पर संख्या 107 रह जाएगी। TVK को पांच कांग्रेस विधायकों का समर्थन मिला है। कांग्रेस पहले DMK गठबंधन में थी, लेकिन अब TVK के साथ है। सरकार गठन के प्रयास में विजय ने आज सुबह तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से लोक भवन में मुलाकात की। इस चुनाव के नतीजों ने तमिलनाडु की राजनीति को पूरी तरह बदल दिया है। पिछले करीब 30 साल से चली आ रही DMK और AIADMK की राजनीति को बड़ा झटका लगा है। TVK के उभार ने राज्य में नई राजनीतिक दिशा की शुरुआत कर दी है।