
पूर्व मंत्री सुजीत बोस और मंत्री रथिन घोष (IANS Photo)
Coal Scam West Bengal: चुनाव नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल में TMC की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। ED ने नगर निगम भर्ती घोटाले में कार्रवाई तेज कर दी है और पूर्व मंत्री सुजीत बोस व मंत्री रथिन घोष को फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। जांच में पैसों के लेन-देन के तार कई बड़े नेताओं तक पहुंचने की बात सामने आ रही है। इस बीच अभिषेक बनर्जी भी एजेंसी की नजर में हैं। ED को शक है कि कोयला घोटाले से जुड़ा पैसा हवाला के जरिए विदेश भेजा गया। आने वाले दिनों में जांच और तेज होने के संकेत हैं।
ED ने पूर्व मंत्री सुजीत बोस और मौजूदा मंत्री रथिन घोष को पूछताछ के लिए बुलाया है। यह दोनों नेता पहले भी ED के सामने पेश हो चुके हैं और अब दूसरी बार उनसे सवाल-जवाब होंगे। यह पूछताछ नगर निगम भर्ती से जुड़े कथित घोटाले को लेकर की जा रही है, जिसमें पैसे के लेन-देन के आरोप सामने आए हैं। यह दोनों नेता पहले भी ED के सामने पेस हो चुके हैं और अब दूसरी बार उनसे सवाल जवाब होंगे यह पूछताछ नगर मिगम भर्ती से जुडे कथित घोटाले को लेकर की जा रही है जिसमें पैसे के लेन देन के आरोप सामने आए है
नगर पालिका भर्ती घोटाला सबसे गंभीर मामलों में से एक है। इस केस में पैसों के लेन-देन की कड़ी कई बड़े नेताओं तक पहुंचती दिख रही है। जांच का दायरा बढ़ते-बढ़ते अब पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के करीब तक पहुंच गया है, जिससे सियासी हलचल और तेज हो गई है। इस पूरे मामले में पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद अभिषेक बनर्जी का नाम भी चर्चा में है। ED पहले भी उनसे पूछताछ कर चुकी है और आगे भी उन्हें फिर से बुलाया जा सकता है। साथ ही उनकी पत्नी रुजीरा बनर्जी पर भी मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों की जांच चल रही है। ED का दावा है कि कोयला घोटाले से जुड़े पैसों को विदेशों तक पहुंचाया गया।
ED को शक है कि कोयला घोटाले से जुड़े करोड़ों रुपये हवाला के जरिए बाहर भेजे गए। इस मामले में कई बड़े अफसरों और नेताओं से भी पूछताछ हो चुकी है। जांच में पूर्व पुलिस अधिकारियों और अन्य लोगों के नाम भी सामने आए हैं, जिससे मामला और गंभीर होता जा रहा है। पहले जांच के दौरान ED को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। कई बार आरोपियों ने सहयोग नहीं किया और कुछ मामलों में जांच धीमी पड़ गई। लेकिन अब हालात बदलते दिख रहे हैं और ED जल्द ही बाकी आरोपियों से भी पूछताछ शुरू कर सकती है।
Updated on:
06 May 2026 06:04 pm
Published on:
06 May 2026 06:04 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
