6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Leopard killed man: तेंदुए ने बुजुर्ग को मार डाला, आंगन में सोते समय ले गया था दबोचकर, इधर हाथी के हमले में महिला की मौत

Leopard killed man: मनेंद्रगढ़ वनमंडल के कुंवारपुर परिक्षेत्र अंतर्गत घर के आंगन में सो रहा था ग्रामीण, सुबह जंगल में मिली लाश, कोरिया वनमंडल में हाथी ने महिला पर किया हमला

3 min read
Google source verification
Leopard killed man

Leopard killed old age man (Photo- Patrika)

बैकुंठपुर। एमसीबी जिले के मनेंद्रगढ़ वनमंडल के कुंवारपुर परिक्षेत्र के ग्राम डोंगरीटोला-प (चांटी) में अपने घर के आंगन में सोए बुजुर्ग को मंगलवार की रात करीब 10 बजे को तेंदुआ (Leopard killed man) उठाकर ले गया। तेंदुए ने बुजुर्ग को मार डाला था। बुधवार की सुबह घर से करीब 100 मीटर दूर जंगल में बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव बरामद हुआ। घटना के बाद से ग्रामीण भयभीत हो गए हैं। वहीं कोरिया वनमंडल अंतर्गत हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई। तेंदुए और हाथी द्वारा बुजुर्ग व महिला को मार दिए जाने से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

वनांचल ब्लॉक भरतपुर के सुदूर ग्राम डोंगरीटोला-प (चांटी) से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मंगलवार की आधी रात को तेंदुआ गांव में घुसा और घर के आंगन में सो रहे बुजुर्ग कुंवारे सिंह (80) पर हमला (Leopard killed man) कर दिया। फिर बुजुर्ग को घसीटते हुए जंगल की ओर ले गया। ग्रामीण बताते हैं कि बीती रात अचानक गांव में जानवरों और लोगों के शोर की आवाज सुनाई दी।

जब तक लोग कुछ समझ पाते, तेंदुआ बुजुर्ग को अपने कब्जे में लेकर जंगल की ओर भाग चुका था। मामले में ग्रामीणों ने मशाल और टॉर्च लेकर खोजबीन शुरू की, लेकिन रात के अंधेरे में बुजुर्ग (Leopard killed man) का कहीं पता नहीं चल पाया। घटना के बाद डोंगरीटोला सहित आसपास गांव में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीण रात में घरों से बाहर निकलने से डर रहे हैं।

Leopard killed man: सुबह जंगल में मिली लाश

घटना की अगली सुबह बुधवार को परिजन व ग्रामीण बुजुर्ग की तलाश में जंगल की ओर रवाना हुए। जंगल से सटे होने के कारण गांव से करीब 100 मीटर बुजुर्ग का क्षत-विक्षत शव (Leopard killed man) बरामद हुआ।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से जंगली जानवरों की गतिविधियां बढ़ी है, लेकिन वन विभाग ने सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए। वन विभाग से गांव में गश्त बढ़ाने, पिंजरा लगाने और प्रभावित परिवार को तत्काल मुआवजा देने मांग रखी है।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस व फॉरेस्ट की टीम

बुधवार सुबह घटना (Leopard killed man) की सूचना मिलने के बाद कुंवारपुर चौकी से पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी कमलेश देवांगन ने घटनास्थल का जायजा लिया और ग्रामीणों को सतर्क रहने समझाइश दी। वहीं वन विभाग ने तेंदुए की मौजूदगी की पुष्टि कर आसपास क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है।

साथ ही कहा गया है कि रात के समय अकेले बाहर नहीं निकलें, घरों के आसपास रोशनी रखें और जंगली जानवर आने की विभाग को तुरंत सूचना दें। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को विशेष सतर्कता बरतने की बात कही गई है। फिलहाल वन अमला तेंदुए (Leopard killed man) की निगरानी में जुटा हुआ है। मामले में पीडि़त परिवार को तत्कालिक सहायता राशि 25 हजार रुपए दी गई है।

हाथी के हमले में महिला की मौत

दूसरी घटना में कोरिया वनमंडल के देवगढ़ परिक्षेत्र के सुदूर वनांचल गांव में हाथी के हमले में एक महिला की मौत हो गई है। वन विभाग के मुताबिक, मृतका संबरिया पिता स्व. बृजलाल ग्राम पंचायत नवाटोला के आश्रित ग्राम शेराडांड़ क्षेत्र के जंगल में रनगोवा नदी के पास अकेली झोपड़ी बनाकर (Leopard killed man) रहती थी।

हाथियों का दल विचरण करते झोपड़ी के पास पहुंचा और महिला को कुचलकर मार डाला। मामले में वन अमले के पास घटना की तिथि और समय की जानकारी नहीं है। बीते दिनों की घटना होने का अनुमान लगा रहे हैं। बताया जाता है कि मृतका का बेटा पूर्व सरपंच हैं और देवतीडांड़ में रहता है।

बड़ी खबरें

View All

कोरीया

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग