6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Girl raped: एलएलबी की छात्रा से रेप, क्लासमेट ने कहा था- तुमसे ही शादी करूंगा, फिर 4 साल तक मिटाता रहा हवस

Girl raped: छात्रा ने जब शादी करने की बात कही तो कर दिया इनकार, पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

less than 1 minute read
Google source verification
Girl raped

Demo pic

अंबिकापुर. शहर में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रही एक छात्रा से बलात्कार (Girl raped) का मामला सामने आया है। दरअसल छात्रा का क्लासमेट ने उससे कहा था कि वह उससे शादी करेगा, इसके बाद उसने शारीरिक संबंध बनाया। यह सिलसिला 4 साल तक (Girl raped) चलता रहा। इसी बीच जब छात्रा ने उससे कहा कि शादी करो तो युवक साफ मुकर गया। इसके बाद छात्रा ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया।

कोतवाली में दर्ज कराई गई रिपोर्ट में छात्रा ने कहा कि वर्ष 2022-23 में वह अंबिकापुर के कॉलेज में ही एलएलबी की पढ़ाई कर रही थी। वह शहर में ही किराए के मकान (Girl raped) में रहती थी। इस दौरान साथ पढऩे वाले युवक से उसकी दोस्ती हुई। फिर दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे।

इस दौरान युवक ने उससे कहा कि वह उससे शादी करना चाहता है। इस पर युवती उसपर भरोसा करने लगी। इसी बीच युवक ने किराए के कमरे में शारीरिक संबंध (Girl raped) बनाए। फिर आए दिन यह उससे संबंध बनाता रहा। यह सिलसिला 4 साल तक चलता रहा।

Girl raped: शादी से किया इनकार

वर्ष 2026 में युवती ने युवक से कहा कि हम दोनों के रिलेशन को 4 साल हो गए, अब तो शादी कर लो। इस पर युवक ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। छात्रा बार-बार उसे मनाती रही, लेकिन युवक (Girl raped) नहीं माना। इससे क्षुब्ध होकर छात्रा ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।

रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया। पुलिस ने युवक को उसे शहर से लगे ग्राम क्रांतिप्रकाशपुर से गिरफ्तार कर 5 मई को जेल भेज दिया।

बड़ी खबरें

View All

अंबिकापुर

छत्तीसगढ़

ट्रेंडिंग