6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BJP सांसद लाकेट चटर्जी ने ममता बनर्जी से इस्तीफे की मांग की, कहा- हिंसा बर्दाश्त नहीं

चुनाव नतीजों के बाद पश्चिम बंगाल में सियासी टकराव बढ़ गया है। Mamata Banerjee ने इस्तीफा देने से इनकार करते हुए हार मानने से मना किया, जबकि BJP की Locket Chatterjee ने उनसे पद छोड़ने की मांग की।

2 min read
Google source verification

ममता बनर्जी ने सीएम पद से इस्तीफा देने से किया इनकार (Photo-AI)

Resignation Demand Mamata: पश्चिम बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद सियासी माहौल गरम हो गया है। ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने साफ कहा है कि वह इस्तीफा नहीं देंगी और खुद को हार मानने से इनकार किया है। उनका कहना है कि आधिकारिक तौर पर भले नतीजे उनके खिलाफ हों, लेकिन नैतिक रूप से उनकी पार्टी ही जीती है। वहीं BJP की नेता लाकेट चटर्जी ने जनादेश का हवाला देते हुए ममता से पद छोड़ने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जनता ने अपना फैसला दे दिया है और उसे स्वीकार करना चाहिए। इस बयानबाजी के बाद राज्य की राजनीति में टकराव और तेज हो गया है।

लॉकेट चटर्जी ने कहा , इस्तीफा दें ममता

BJP सांसद और पश्चिम बंगाल की महासचिव लॉकेट चटर्जी ने ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने साफ कहा कि जनता ने अपना फैसला दे दिया है और अब ममता बनर्जी को उसे स्वीकार करना चाहिए। उन्होंने ने कहा, ऐसा कोई सवाल ही नहीं उठता। पश्चिम बंगाल के लोगों ने उन्हें जवाब दे दिया है। ममता बनर्जी को हकीकत समझनी चाहिए। वह अब पूर्व मुख्यमंत्री हैं। इसलिए उन्हें पद छोड़ देना चाहिए।

हिंसा बर्दाश्त नहीं, सख्त संदेश

लॉकेट चटर्जी ने कहा उन्हें संविधान से जुड़ी ऐसी बातों की बेहतर जानकारी होनी चाहिए। यह उनके ऊपर निर्भर नहीं है। चटर्जी ने आगे यह भी कहा कि BJP किसी भी तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं करेगी। हमने अपने कार्यकर्ताओं को सख्ती से कहा है कि अगर कोई TMC कार्यकर्ता हस्तक्षेप करता है या कहीं भी हिंसा होती है, तो BJP इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। और जो लोग ऐसा कर रहे हैं, उन पर हम नजर रख रहे हैं और पुलिस को कार्रवाई के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

हम नहीं हारे, ममता का पलटवार

दूसरी तरफ, ममता बनर्जी ने अपने रुख में कोई नरमी नहीं दिखाई। उन्होंने चुनाव आयोग और BJP पर गंभीर आरोप लगाए। ममता ने कहा मैं इस्तीफा नहीं दूंगी। मैं हारी नहीं हूं। मैं राजभवन नहीं जाऊंगी ऐसा सवाल ही नहीं उठता। हम चुनाव नहीं हारे हैं। वे हमें चुनाव आयोग के जरिए आधिकारिक तौर पर हरा सकते हैं, लेकिन नैतिक रूप से हम ही चुनाव जीते हैं। ममता बनर्जी का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई है और असली जीत उनकी ही है।

नतीजों ने बदली बंगाल की राजनीति

इस बार के चुनाव नतीजे बेहद चौंकाने वाले रहे। बीजेपी ने 207 सीटों पर जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया, जबकि TMC सिर्फ 80 सीटों तक सिमट गई। यह बदलाव बंगाल की राजनीति में एक बड़ा मोड़ माना जा रहा है। बीजेपी अब राज्य में पहली बार सरकार बनाने की स्थिति में है, जो पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक उपलब्धि है। ममता बनर्जी के इस्तीफा देने से इनकार के बाद अब मामला सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं रहा। यह एक तरह का संवैधानिक टकराव बनता जा रहा है। एक तरफ BJP जनादेश का हवाला दे रही है, तो दूसरी तरफ ममता नैतिक जीत का दावा कर रही हैं।