21 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्री-मानसून का बदला मिज़ाज: अगले 72 घंटे होगी भारी बारिश, इन राज्यों के लिए मौसम विभाग का अलर्ट

Heavy Rain Alert: देश में प्री-मानसून का मिज़ाज बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 72 घंटे कई राज्यों में भारी बारिश होगी।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

May 01, 2026

Heavy rain alert

Heavy rain alert

प्री-मानसून (Pre-Monsoon) के सीज़न ने ने जब से देश में दस्तक दी है, मौसम में बदलाव देखने को मिला है। देश के कई राज्यों में इस वजह से बारिश का दौर फिर शुरू हो गया। मानसून (Monsoon) के 2025 सीज़न में देशभर में रिकॉर्डतोड़ बारिश हुई। इसी को ध्यान में रखते हुए एक्सपर्ट्स ने 2026 के लिए भी अच्छी बारिश का पूर्वानुमान लगाया था। हालांकि अब रिपोर्ट सामने आई है कि अल-नीनो का बारिश पर प्रभाव पड़ सकता है। इसी बीच अब देश में प्री-मानसून का मिज़ाज बदल गया है। ऐसे में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department – IMD) ने अगले 72 घंटे कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट (Heavy Rain Alert) जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में कैसा रहेगा मौसम?

हिमाचल प्रदेश में प्री-मानसून का मिज़ाज बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 72 घंटे हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश होगी। इस दौरान 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने और बिजली गरजने की भी संभावना है।

कर्नाटक में कैसा रहेगा मौसम का मिज़ाज?

कर्नाटक के मौसम में भी बदलाव आया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि अगले 72 घंटे कर्नाटक में जमकर बादल बरसेंगे। इस दौरान तेज़ हवा चलने, आंधी चलने और बिजली गरजने का भी अलर्ट है।

इन राज्यों में होगी भारी बारिश

देश के कई राज्यों में प्री-मानसून का मिज़ाज बदल गया है। ऐसे में मौसम विभाग ने अगले 72 घंटे उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, लक्षद्वीप, अंडमान निकोबार, पुडुचेरी, माहे, यनम, रायलसीमा, कराईकल, असम, त्रिपुरा, मणिपुर, मिज़ोरम, नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भारी बारिश होगी। इस दौरान कई जिलों में तेज़ हवा चलने, धूल भरी आंधी चलने, बिजली गरजने का अलर्ट है और साथ ही कुछ जिलों में ओलावृष्टि का भी पूर्वानुमान है।

हल्की-मध्यम बारिश का भी अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार उत्तरपश्चिम भारत, पूर्वी और मध्य भारत, दक्षिण भारत और उत्तरीपूर्व भारत में कई जगह अगले 72 घंटे हल्की-मध्यम बारिश का अलर्ट है।