4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

West Bengal Election Result 2026: काउंटिंग से पहले ममता की करीबी शशि पांजा बोलीं, ‘काउंटिंग सेंटर पर हम बंदूक लेकर नहीं आए’

शशि पांजा ने कहा, "हम लोग कागज लाते हैं जिसमें नतीजे लिखते हैं। ये चुनाव का काम है। ये फेंक दिया जा रहा है। हम क्या युद्ध करने आए हैं?

2 min read
Google source verification
Shashi Panja, TMC Leader

शशि पांजा , टीएमसी नेता (फोटो- ANI)

आज पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव (West Bengal Election Result 2026) के नतीजे आएंगे। पश्चिम बंगाल में नतीजे से पहले सियासी माहौल गरमाया हुआ है। इसी बीच पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की करीबी व मंत्री शशि पांजा का बयान भी आया है। TMC नेता और श्यामपुकुर सीट से उम्मीदवार शशि पांजा ने कहा कि हम वे सभी कागजात साथ लाते हैं, जिनके जरिए हम वोटों की गिनती पर नज़र रखते हैं। यह सारा काम चुनाव आयोग का है। यहां सब कुछ ऐसे ही फेंक दिया जा रहा है। क्या हम यहां झगड़ा करने आए हैं? क्या हम यहां गोलियां, गोला-बारूद और पिस्तौल लेकर आए हैं?

फेंके गए VVPAT पेपर स्लिप्स पर आया आयोग का बयान

इधर, फेंके गए वीवीपैट स्लिप पर चुनाव आयोग का बयान भी सामाने आया है। चुनाव आयोग का कहना है कि जो VVPAT पेपर स्लिप्स दिखाई गई हैं, वे मतदान के दिन से पहले किए गए मॉक पोल (अभ्यास मतदान) से जुड़ी हैं, न कि मतदान के दिन हुए असल चुनाव से। इसके अलावा, एक विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है, और सत्यापन तथा ज़रूरी कार्रवाई के लिए एक औपचारिक शिकायत भी दर्ज की गई है।

पीठासीन अधिकारी हमें पेन लेकर अंदर नहीं जाने दे रहे

मतगणना केंद्र के बाहर खड़े एक टीएमसी के कार्यकर्ता ने कहा कि वे हमें फाइलें या पेन अंदर ले जाने की इजाजत नहीं दे रहे हैं, लेकिन BJP के पोलिंग एजेंटों को उन्हें अंदर ले जाने की अनुमति है। नियम सबके लिए एक जैसे होने चाहिए। हम ममता बनर्जी के लोग हैं। इससे बड़ी कोई पहचान नहीं है।

पश्चिम बंगाल में आने वाली है सुनामी

आसनसोल दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से BJP उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल ने मतगणना से पहले कहा कि एक सुनामी आने वाली है। बंगाल की जनता ने 92% मतदान करके एक सुनामी को आमंत्रित किया है; इसके खिलाफ खड़े सभी नेता उड़ जाएंगे।