
Udaynidhi Stalin
देश के चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश समेत 5 राज्यों में आज, 4 मई को विधानसभा चुनावों का परिणाम (Assembly Election Results) सामने आने वाला है। सिर्फ इन राज्यों के लोगों को ही नहीं, बल्कि देशभर को इन चुनावी परिणामों का इंतज़ार है। सभी के मन में सवाल है कि क्या सत्तारूढ़ पार्टी ही सत्ता में बनी रहेगी या फिर बदलाव देखने को मिलेगा। तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में डीएमके अपनी सत्ता बचाने की लड़ाई लड़ रही है। 234 सीटों में से चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी सीट को भी हॉट सीट्स में से एक माना जा रहा है क्योंकि इस सीट से तमिलनाडु सीएम एमके स्टालिन के बेटे और डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन मैदान में हैं। 2016 विधानसभा चुनाव में वह इस सीट से विजयी रहे थे।
चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी सीट से उदयनिधि के सामने एआईएडीएमके के अधि राजाराम, एनटीके की आयशा बेगम, टीवीके के डी. सेल्वम मैदान में हैं। इस सीट से यूं तो उदयनिधि को मज़बूत माना जा रहा है, पर एक्टर विजय की टीवीके पार्टी की एंट्री से मुकाबला दिलचस्प हुआ है। ऐसे में यह देखना होगा कि क्या सीएम के बेटे आसानी से जीत का स्वाद चखेंगे या फिर उलटफेर देखने को मिलेगा।
Published on:
04 May 2026 07:32 am
