Live

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सुबह से ही रुझानों का दौर जारी है। कई सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की संभावना है, राज्य की जनता की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि आखिर केरल में अगली सरकार किसकी बनेगी। चुनाव परिणाम से जुड़े हर बड़े अपडेट, जीत-हार और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के लिए हमारे साथ लगातार बने रहें..
2026-05-04 09:13:38 am
140 में से 84 निर्वाचन क्षेत्रों के रुझान के अनुसार, एलडीएफ और यूडीएफ के बीच मुकाबला बेहद कड़ा बना हुआ है। सीपीआई (एम) और कांग्रेस के पास 25-25 सीटें हैं, जबकि सीपीआई और आईयूएमएल के पास 9-9 सीटें हैं। भाजपा 5 सीटों पर आगे है, और अन्य 11 सीटों पर।
2026-05-04 08:51:42 am
कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ कड़ी टक्कर दे रही है। अभी तक के रुझानों में 140 में से 71 सीटों कांग्रेस बढ़त बनाई हुई है। जबकि अन्य 05 सीटों पर काबिज हैं। जैसे-जैसे मतगणना हो रहा है वैसे-वैसे मुकाबला कड़ा होता जा रहा है।
2026-05-04 08:45:24 am
140 में से 71 सीटों के रुझान उपलब्ध होने के बाद, वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) सबसे आगे है, जिसमें सीपीआई (एम) 22 सीटों के साथ और सीपीआई 8 सीटों के साथ आगे चल रही है। कांग्रेस के नेतृत्व वाला यूडीएफ कड़ी टक्कर दे रहा है, जिसमें कांग्रेस 19 सीटों के साथ और आईयूएमएल 8 सीटों के साथ है। भाजपा 3 सीटों पर आगे है, जबकि अन्य 8 सीटों पर काबिज हैं। मतगणना जारी रहने के साथ ही मुकाबला कड़ा बना हुआ है, जिसमें एलडीएफ और यूडीएफ दोनों ही मजबूत स्थिति में हैं।
2026-05-04 07:57:45 am
त्रिशूर में मतगणना प्रक्रिया से पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के स्ट्रांग रूम को खोला गया है।
2026-05-04 07:39:18 am
तिरुवनंतपुरम: कोवलम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार एम. विंसेंट ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव जीतूंगा क्योंकि मुझे जनता पर पूरा भरोसा है। मैंने पिछले 10 वर्षों से जनता के लिए काम किया है, और यह चुनाव में दिखेगा... यूडीएफ 100% जीतेगा...'
2026-05-03 07:47:35 AM
तिरुवनंतपुरम में एक स्ट्रांग रूम खोला गया। वोटों की गिनती जल्द ही शुरू होगी।
2026-05-02 06:41:03 pm
केरल में कुल 140 विधानसभा सीटें हैं। वहीं, इस बार विधानसभा चुनाव में राज्य में करीब 79.63% मतदान दर्ज किया गया।