Live

पश्चिम बंगाल की सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी इसका फैसला होने में अब कुछ ही घंटे बाकी हैं। चुनाव आयोग की तैयारी पूरी है और सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो जाएगी। इस बार का चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक रहा है। बंगाल के मतदाताओं ने वोटिंग के सारे पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। राज्य में हुए दो चराणों की चुनाव में औसतन 92.47 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है, जो आजादी के बाद का सबसे बड़ा आंकड़ा है। चुनाव आयोग के मुताबिक, शुरुआती रुझान सुबह 9 बजे के आसपास से आने शुरू हो जाएंगे। दोपहर बाद या शाम तक तय हो जायेगा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी जीत का चौका लगायेंगी या भारतीय जनता पार्टी बंगाल की सत्ता पर काबिज होगी। हर सीट के रुझान की जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ।
2026-05-04 08:27:07 am
पश्चिम बंगाल की कुल 293 सीटों में से TMC 51 सीटों और BJP 54 सीटों पर आगे है। कांग्रेस का खाता खुला। मालता समेत दो सीटों पर चल रही आगे।
2026-05-04 08:21:33 am
भवानीपर में शुरुआती रूझान में ममता बनर्जी आगे चल रही है।
2026-05-04 08:19:59 am
TMC-27
BJP-30
2026-05-04 08:12:22 am
Election Commission Bengal Result: कोलकाता उत्तर की काशीपुर-बेलगाछिया सीट से भाजपा उम्मीदवार Ritesh Tiwari ने दावा किया कि बंगाल की जनता ने पार्टी को ज़बरदस्त समर्थन दिया है। उन्होंने कहा कि गंगोत्री से गंगासागर तक Bharatiya Janata Party की सरकार यानी ‘डबल इंजन’ सरकार अब कुछ ही घंटों की दूरी पर है। जनता ने उन्हें (Mamata Banerjee) नकार दिया है।
2026-05-04 08:10:07 am
भवानीपुर: पश्चिम बंगाल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और नंदीग्राम एवं भवानीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "लक्ष्मी नारायण मंदिर में पूजा की है। भगवान हमारे साथ है। सनातन का हित रखने वाली सरकार बंगाल में आ रही है। यूपी और बिहार में भी ऐसा जंगलराज था जो भाजपा की सरकार आने के बाद खत्म हो गया। परिवर्तन हो रहा है। भाजपा सरकार बंगाल में आ रही है।"
2026-05-04 07:57:36 am
राज्य की 293 विधानसभा सीटों के लिए मतगणना की काउंटडाउन शुरू हो गई है। प्रशासन ने शांति बनाए रखने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं।
2026-05-04 07:50:11 am
बीरभूम, पश्चिम बंगाल: SP सूर्य प्रताप यादव ने कहा, "काउंटिंग सेंटर में त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है...हमारे सभी अधिकारी भी तैनात हैं। चेकिंग करके ही लोगों को अंदर भेजा जा रहा है...हम आशा करते हैं कि सब ठीक रहेगा..."
2026-05-04 07:45:44 am
पश्चिम बंगाल की भवानीपुर विधानसभा सीट पर मतगणना शुरू होने से पहले तनाव का माहौल देखने को मिला। सखावत मेमोरियल स्कूल में बने काउंटिंग सेंटर के बाहर टीएमसी और बीजेपी के काउंटिंग एजेंट आपस में भिड़ गए और दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक तीखी बहस हुई।
2026-05-04 07:37:10 am
पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि सभी जगह तैयारियां पूरी हैं। मतगणना के लिए 3 लेयर की सिक्योरिटी बनाई गई है। मतगणना के दौरान बिजली कट कौन करता है, यह हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन यहां पर जनरेटर की भी सुविधा है।
2026-05-04 07:26:54 am
पश्चिम बंगाल चुनाव 2026 | सिलीगुड़ी के मेयर और सिलीगुड़ी विधानसभा क्षेत्र से TMC उम्मीदवार गौतम देब मतगणना केंद्र पर पहुंचे।
2026-05-04 07:25:51 am
West Bengal election result 2026: बंगाल विधानसभा चुनाव में सबसे हॉट सीट भवानीपुर हैं। यहां मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और सुवेंदु अधिकारी के बीच सीधा मुकाबला है। सुबह से ही मतगणना केंद्रों पर हलचल तेज है। नतीजों की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासन ने मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए हैं।
2026-05-04 07:15:43 am
श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र से टीएमसी उम्मीदवार शशि पांजा ने कहा कि हम लोग कागज लाते हैं जिसमें नतीजे लिखते हैं। ये चुनाव का काम है। ये फेंक दिया जा रहा है। हम क्या युद्ध करने आए हैं?... बिना पूछे नीचे फेंक दिया।"
2026-05-04 07:01:45 am
बंगाल की 293 सीटों के लिए कुल 77 मतगणना केंद्र बनाए गए हैं। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट किया है कि मतगणना की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से होगी। जिसमें पोस्टल बैलेट को प्राथमिकता दी जाएगी।