19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Puducherry Assembly Election Results 2026: पुडुचेरी में सीएम रंगास्वामी की जीत, रुझानों में फिर NDA सरकार

Puducherry Assembly Election Results 2026 LIVE Updates: पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों पर मतगणना शुरू हो गई है। चुनावी टक्कर बीजेपी, INDIA और टीवीके के बीच देखने को मिलने वाली है।

less than 1 minute read
Google source verification
Puducherry Assembly Election Results 2026 LIVE Updates
Puducherry Assembly Election Results 2026 LIVE Updates (सोर्स- पत्रिका)

Puducherry Assembly Election Results 2026 LIVE Updates: पुडुचेरी विधानसभा चुनाव की तस्वीर भी आज शाम तक साफ हो जाएगी। सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो चुकी है। बीजेपी का गठबंधन पूरी तरह से बढ़त बनाए हुए है।
LIVE: West Bengal Assembly Election Results 2026 LIVE Updates
LIVE: Assam Assembly Election Results 2026 LIVE Updates
LIVE: Kerala Assembly Election Results 2026 LIVE Updates

2026-05-04 02:59:45 pm

एन रंगास्वामी की शानदार जीत

पुडुचेरी के सीएम एन रंगास्वामी थट्टांचावड़ी विधानसभा सीट से जीत चुके हैं। पुडुचेरी में NDA गठबंधन काफी आगे चल रही है और इस जीत के साथ उम्मीद जताई जा रही है कि रंगास्वामी चौथी बार सीएम का पद संभालेंगे।

2026-05-04 12:32:35 pm

प्रचंड जीत की ओर अग्रसर रंगास्वामी

पुडुचेरी की थट्टांचवडी विधानसभा सीट मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी का गढ़ मानी जाती है। ये सीट 1974 से अस्तित्व में है और रंगास्वामी यहां से कई बार विधायक रहे हैं। इस बार के चुनाव रुझानों के मुताबिक भी वो प्रचंड जीत की ओर अग्रसर हैं।

2026-05-04 11:59:57 am

4,000 वोटों से आगे चल रहे रंगास्वामी

भारत निर्वाचन आयोग के प्रारंभिक रुझानों के मुताबिक, चार चरणों की मतगणना पूरी होने के बाद वर्तमान मुख्यमंत्री और ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के संस्थापक एन. रंगास्वामी थट्टाचावडी सीट से 4,000 से अधिक मतों की बढ़त बनाए हुए हैं। ऐसे में उनकी जीत लगभग तय मानी जा रही है।

2026-05-04 10:38:28 am

एन रंगास्वामी की साख दांव पर

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव 2026 में वर्तमान मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी की साख दांव पर लगी हुई है. एनडीए गठबंधन विकास परियोजनाओं, पर्यटन और केंद्र की योजनाओं पर भरोसा कर रहा है, जबकि कांग्रेस+ डीएमके गठबंधन बेरोजगारी, महंगाई और स्थानीय मुद्दों के साथ चुनावी मैदान में है।

2026-05-04 09:57:26 am

Puducherry Assembly Election Results: थट्टांचवडी से CM रंगास्वामी 4336 वोटों से आगे

Puducherry Assembly Election Results:

पहले राउंड की गिनती के बाद थट्टांचवडी से सीएम रंगास्वामी 4336 वोटों से आगे चल रहे हैं। ये सीट 1974 में पहली बार अस्तित्व में आई थी। यहां से मौजूदा विधायक प्रदेश के मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी हैं। थट्टांचवडी सीएम रंगास्वामी का गढ़ माना जाता है। ये सीट पुडुचेरी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है. थट्टांचवडी सीट पर सीएम एन रंगास्वामी कब्जा रहा है।

 

2026-05-04 09:20:24 am

Puducherry Assembly Election Results: पुडुचेरी में बीजेपी बहुमत के आंकड़े के पार 

Puducherry Assembly Election Results:

पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों के नतीजे का रुझान आ रहा है। अब तक आए रुझान के मुताबिक बीजेपी के गठबंधन ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। बहुमत के लिए 16 सीटों की दरकार थी और बीजेपी+ ने अब तक 22 सीटें हासिल कर ली हैं। वहीं कांग्रेस को अब तक सिर्फ 6 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है।

2026-05-04 08:41:56 am

Puducherry Assembly Election Results 2026: बीजेपी को 22 सीटों की बढ़त 

Puducherry Assembly Election Results 2026:

30 सीटों में से बीजेपी 22 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस को सिर्फ 6 सीटें अब तक मिली हैं। इसके अलावा अन्य का खाता 1 पर रुका हुआ है। 

2026-05-04 08:26:12 am

Puducherry Assembly Election Results 2026: पुडुचेरी में बीजेपी 13 सीटों पर आगे 

Puducherry Assembly Election Results 2026:

पुडुचेरी में शुरुआती रुझान के मुताबिक बीजेपी 13 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस के खाते में अब तक 4 सीटें गई हैं। 

2026-05-04 08:02:59 am

Puducherry Assembly Election Results: चुनाव नतीजों की मतगणना हुई शूरू

Puducherry Assembly Election Results:

30 विधानसभा सीटों पर मतगणना शूरू हो चुकी है। महिला इंजीनियरिंग कॉलेज के स्ट्रॉन्ग रूम खोल दिए गए हैं। अब थोड़ी ही देर में रूझान आने शूरू हो जाएंगे।

2026-05-04 07:48:45 am

Puducherry Assembly Election Results: इस बार सबसे ज्यादा वोटिंग हुई 

Puducherry Assembly Election Results:

चौंकाने वाली बात इस बार सामने आई कि मतदान करीब 90 प्रतिशत हुआ। 9 अप्रैल को एक ही फेज में वोटिंग हुई। इस बार मतदान प्रतिशत 2011 में 85.57%, 2016 में 85.08% और 2021 में 83.42% के पिछले आंकड़ों से ज्यादा है।

2026-05-04 07:39:38 am

Puducherry Assembly Election Results: पुडुचेरी में करीब 90 प्रतिशत मतदान

Puducherry Assembly Election Results:

पुडुचेरी की बात करें तो इस बार राज्य में 90 प्रतिशत मतदान हुआ है। मोतीलाल नेहरू गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज में बनाए गए मतगणना केंद्र पर सख्त सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं।

2026-05-04 07:01:58 am

Puducherry Assembly Election Results: मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Puducherry Assembly Election Results:

पाचों राज्यों की मतगणना के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। थोड़ी ही देर में मतगणना शुरू होने वाली है। ऐसे में राज्य की 30 सीटों पर भी सभी की नजरें टिकी हुई हैं। 

2026-05-04 06:51:09 am

Puducherry Assembly Election Results: पुडुचेरी में बहुमत का आंकड़ा

Puducherry Assembly Election Results: पुडुचेरी में बहुमत का आंकड़ा

वहीं पुडुचेरी की बात करें तो यहां 30 विधानसभा सीटें हैं। 30 सीटों में बहुमत का आंकड़ा 16 है। इस राज्य में बीजेपी का एनडीए गठबंधन, कांग्रेस का INDIA गठबंधन और टीवीके के बीच टक्कर देखने को मिल रही है।