19 जून 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tamil Nadu Assembly Election Results 2026 : ‘एक्टर विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री होंगे’, घर में TVK के शानदार प्रदर्शन का जश्न

Tamil Nadu Assembly Election Results 2026: तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों का दिन आ गया है और राज्यभर में 234 सीटों पर मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों ने राजनीतिक दलों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। सत्ता पर पकड़ बनाए रखने की कोशिश और बदलाव की सियासत के बीच कई सीटों पर रोमांचक मुकाबला देखने को मिल रहा है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Imran Ansari

May 04, 2026

Tamilnadu Election Result LIVE
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव परिणाम

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के रुझानों में ‘तमिलगा वेत्री कड़गम’ (TVK) के ऐतिहासिक प्रदर्शन ने अभिनेता विजय के घर पर उत्सव का माहौल पैदा कर दिया है। जैसे-जैसे टीवीके बहुमत की ओर कदम बढ़ा रही है, उनके आवास के बाहर समर्थकों और महिलाओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा है, जो ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। इस शानदार बढ़त को विजय के प्रशंसकों और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य में एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

सुबह से ही मतगणना केंद्रों के बाहर समर्थकों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई है, जबकि हर राउंड के साथ चुनावी तस्वीर बदलती नजर आ सकती है। प्रमुख दलों और गठबंधनों के बीच कांटे की टक्कर बनी हुई है। राज्य की जनता की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि तमिलनाडु में अगली सरकार किसकी बनेगी। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल, असम, केरल और पुडुचेरी के चुनाव परिणाम से जुड़े हर बड़े अपडेट देखें, जीत-हार, रुझान और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के लिए हमारे साथ लगातार जुड़े रहें…

LIVE:  Assam Election Result | West Bengal Assembly Election Results | Kerala Assembly Election Results

2026-05-04 12:24:14 pm

Tamil Nadu Elections 2026 | तिरुनेलवेली जिले में सुचारू रूप से चल रही मतगणना

तिरुनेलवेली जिले के इंजीनियरिंग कॉलेज में पांच विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना जारी है। कई दौर की मतगणना के बाद, तमिलगा वेट्री कज़गम के उम्मीदवार चार क्षेत्रों - राधापुरम, पलायमकोट्टई, नांगुनेरी और तिरुनेलवेली में आगे चल रहे हैं, जबकि एआईएडीएमके के उम्मीदवार एसाक्की सुबाया अम्बासमुद्रम में आगे हैं। मतगणना सुचारू रूप से चल रही है।

2026-05-04 11:35:57 am

एक्टर विजय के घर में TVK के शानदार प्रदर्शन का जश्न

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के रुझानों में 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) के ऐतिहासिक प्रदर्शन ने अभिनेता विजय के घर पर उत्सव का माहौल पैदा कर दिया है। जैसे-जैसे टीवीके बहुमत की ओर कदम बढ़ा रही है, उनके आवास के बाहर समर्थकों और महिलाओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा है, जो ढोल-नगाड़ों की थाप पर थिरकते हुए अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। इस शानदार बढ़त को विजय के प्रशंसकों और पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा राज्य में एक नए राजनीतिक युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

2026-05-04 11:19:04 am

Tamil Nadu Elections 2026 | थिरुवल्लिकेनी विधानसभा सीट से पिछड़ रहे उपमुख्यमंत्री

तमिलनाडु के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन चेपॉक-थिरुवल्लिकेनी विधानसभा सीट से पिछड़ रहे हैं। भारतीय चुनाव आयोग के रुझानों के अनुसार, नवगठित तमिलगा वेट्री कज़गम (टीवीके) के सेल्वम डी इस सीट पर 1244 से अधिक वोटों के अंतर से आगे चल रहे हैं।

2026-05-04 10:33:56 am

Tamil Nadu Elections 2026 | ' विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री होंगे'

टीवीके के समर्थक महेश कहते हैं, 'मैं विजय का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। हम यहां उनका समर्थन करने आए हैं। हम अभी आगे चल रहे हैं। हमें 130 से अधिक सीटों की उम्मीद है। हमें विजय पर बहुत गर्व है। हर कोई बदलाव चाहता है। यह एक सुनामी की तरह है... विजय तमिलनाडु के अगले मुख्यमंत्री होंगे...'

2026-05-04 10:19:29 am

Kerala Election Results 2026 | अभिनेता विजय के आवास के बाहर सुरक्षा

चेन्नई में टीवीके प्रमुख और अभिनेता विजय के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। रुझानों के अनुसार, राज्य की कुल 234 सीटों में से टीवीके 104 सीटों पर आगे चल रही है; मतगणना अभी जारी है।

2026-05-04 09:56:02 am

विजय थालापति की पार्टी ने किया कमाल

तमिलनाडु चुनाव के रुझानों में अभिनेता विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) ने करिश्माई प्रदर्शन करते हुए 100 सीटों पर बढ़त बना ली है और अब वह बहुमत के जादुई आंकड़े के बेहद करीब पहुंच गई है। राज्य की सत्ता पर काबिज डीएमके (DMK) गठबंधन फिलहाल 52 सीटों पर सिमटा हुआ है, जबकि अन्नाद्रमुक (ADMK) 65 सीटों के साथ कड़े मुकाबले में बनी हुई है।

2026-05-04 09:44:34 am

विजय थालापति की पार्टी की बंपर बढ़त

तमिलनाडु के चुनावी रुझानों में अभिनेता विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) की सुनामी देखने को मिल रही है, जिसने अब 88 सीटों पर बंपर बढ़त बना ली है। सत्ताधारी डीएमके (DMK) गठबंधन महज 50 सीटों पर सिमटता नजर आ रहा है, जो राज्य की सियासत में एक अभूतपूर्व बदलाव का संकेत है। टीवीके की इस विशाल बढ़त ने यह स्पष्ट कर दिया है कि थालापति विजय का राजनीतिक पदार्पण राज्य के पारंपरिक द्रविड़ दलों के समीकरणों को पूरी तरह ध्वस्त कर रहा है।

2026-05-04 09:15:45 am

डेढ घंटे में पलटे रुझान, अब TVK ने बनाई बढ़त

रुझानों में एक बहुत बड़ा और ऐतिहासिक उलटफेर देखने को मिल रहा है, जहां अभिनेता विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 74 सीटों पर बढ़त बना ली है। सत्ताधारी डीएमके (DMK) गठबंधन फिलहाल 51 सीटों के साथ दूसरे नंबर पर खिसकता नजर आ रहा है, जिससे राज्य की राजनीति में दशकों पुराने द्रविड़ वर्चस्व को कड़ी चुनौती मिलती दिख रही है। टीवीके की इस शुरुआती और बड़ी बढ़त ने पूरे राज्य के राजनीतिक समीकरणों को बदल दिया है और विश्लेषकों को भी हैरान कर दिया है।

2026-05-04 09:08:15 am

Tamil Nadu Election Results: DMK रुझानों में 52 सीटों पर आगे

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के रुझानों में डीएमके (DMK) गठबंधन अपनी पकड़ मजबूत करता दिख रहा है और अब वह 52 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, विपक्षी अन्नाद्रमुक (AIADMK) 27 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि पहली बार चुनावी मैदान में उतरी अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके (TVK) 20 सीटों पर आगे चलकर सबको चौंका रही है। इन शुरुआती आंकड़ों से राज्य में त्रिकोणीय मुकाबले के संकेत मिल रहे हैं, जहां मुख्य दलों के साथ-साथ नए राजनीतिक समीकरण भी उभर रहे हैं।

2026-05-04 08:50:36 am

Tamil Nadu Election Results LIVE: तमिलनाडु में स्टालिन अपनी सीट से पिछड़े

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के शुरुआती रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है, जहां कोलाथुर सीट से मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन फिलहाल पीछे चल रहे हैं। हालांकि, राज्य की कुल 234 सीटों में से डीएमके (DMK) गठबंधन 34 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है, जबकि अन्नाद्रमुक (AIADMK) 9 सीटों और अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके (TVK) 6 सीटों पर आगे चल रही है।

 

2026-05-04 08:42:00 am

Tamil Nadu Elections 2026 | कोयंबटूर में ईवीएम की गिनती शुरू

कोयंबटूर के एक मतगणना केंद्र पर ईवीएम के माध्यम से डाले गए वोटों की गिनती शुरू हो गई है।

2026-05-04 08:17:24 am

दिल्ली भाजपा मुख्यालय में जलेबियां हो रही तैयार

असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुडुचेरी की विधानसभाओं के चुनावों के लिए मतगणना शुरू होने के साथ ही दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में जलेबियां तैयार की जा रही हैं।

2026-05-04 08:06:12 am

अन्ना विश्वविद्यालय के स्ट्रांग रूम से दृश्य

चेन्नई: अन्ना विश्वविद्यालय के स्ट्रांग रूम से दृश्य। वोटों की गिनती जल्द ही शुरू होगी।

2026-05-04 07:52:46 am

Tamil Nadu Election Results 2026: मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

विवेकानंद मेडिकल कॉलेज में स्थापित मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है, जहां आज प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों के लिए वोटों की गिनती की जा रही है।

2026-05-03 02:15:17 pm

Tamil Nadu Assembly Election 2026: सीएम के आवास के बाहर बढ़ी हलचल

तमिलनाडु की सभी 234 विधानसभा सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू हो रही है। मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन के चेन्नई स्थित आवास के बाहर हलचल तेज हो गई है, जहां से वे अपनी पारंपरिक सीट कोलाथुर से चुनावी मैदान में हैं। शुरुआती रुझानों में डाक मतपत्रों की गिनती के साथ ही राज्य की सियासी तस्वीर साफ होने लगेगी, जिसमें मुख्य मुकाबला सत्ताधारी डीएमके (DMK) गठबंधन और विपक्षी अन्नाद्रमुक (AIADMK) के बीच माना जा रहा है।

2026-05-02 06:51:56 pm

Tamil Nadu Assembly Election: तमिलनाडु में रिकॉर्ड मतदान, 84.69% वोटिंग दर्ज

तमिलनाडु में इस बार 5.73 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने मतदान किया। चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में 84.69 प्रतिशत वोटिंग हुई, जो चुनावी इतिहास के सबसे बड़े मतदान में से एक मानी जा रही है।