4 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Kerala Assembly Election Results 2026 LIVE: किसके सिर सजेगा सत्ता का ताज? हर अपडेट सबसे पहले

Kerala Assembly Election Results 2026 LIVE: केरल विधानसभा चुनाव के नतीजों का इंतजार खत्म हो गया है। राज्य की सभी 140 सीटों पर मतगणना जारी है और शुरुआती रुझानों से सियासी तस्वीर साफ होने लगी है। सत्ता बचाने की कोशिश में जुटे दलों और बदलाव की उम्मीद लगाए विपक्ष के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Imran Ansari

May 04, 2026

keral assembly Election 2026
केरल विधानसभा चुनाव परिणाम

मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और सुबह से ही रुझानों का दौर जारी है। कई सीटों पर मुकाबला बेहद दिलचस्प होने की संभावना है, राज्य की जनता की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि आखिर केरल में अगली सरकार किसकी बनेगी। चुनाव परिणाम से जुड़े हर बड़े अपडेट, जीत-हार और राजनीतिक प्रतिक्रियाओं के लिए हमारे साथ लगातार बने रहें..

2026-05-04 07:57:45 am

कड़ी सुरक्षा के बीच खोला गया स्ट्रांग रूम

त्रिशूर में मतगणना प्रक्रिया से पहले कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के स्ट्रांग रूम को खोला गया है।

2026-05-04 07:39:18 am

कांग्रेस उम्मीदवार एम. विंसेंट ने किया जीत का दावा

तिरुवनंतपुरम: कोवलम विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार एम. विंसेंट ने कहा, 'मुझे उम्मीद है कि मैं अपने निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव जीतूंगा क्योंकि मुझे जनता पर पूरा भरोसा है। मैंने पिछले 10 वर्षों से जनता के लिए काम किया है, और यह चुनाव में दिखेगा... यूडीएफ 100% जीतेगा...'

2026-05-03 07:47:35 AM

तिरुवनंतपुरम में एक स्ट्रांग रूम खोला गया

तिरुवनंतपुरम में एक स्ट्रांग रूम खोला गया। वोटों की गिनती जल्द ही शुरू होगी।

2026-05-02 06:41:03 pm

केरल में रिकॉर्ड मतदान, 79.63% वोटिंग दर्ज

केरल में कुल 140 विधानसभा सीटें हैं। वहीं, इस बार विधानसभा चुनाव में राज्य में करीब 79.63% मतदान दर्ज किया गया।